फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   5000 government employees did yoga in a three day program in Mohali on International Yoga Day

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मोहाली में तीन दिवसीय कार्यक्रम में 5000 सरकारी मुलाजिमों ने किया योग

Tue, 22 Jun 2021 02:27 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
5000 government employees did yoga in a three day program in Mohali on International Yoga Day
मोहाली। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मोहाली के सरकारी अधिकारियों और मुलाजिमों ने सोमवार को इम्यूनिटी बूस्टर योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से शुरू हुए इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में 5000 से अधिक मुलाजिमों ने हिस्सा लिया। आर्ट ऑफ लिविंग के करीब 100 प्रशिक्षकों ने अलग-अलग ऑनलाइन ग्रुप बनाकर योग, प्राणायाम और ध्यान लगाने के तरीके सिखाए।
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोरोना से लड़ने के लिए जिला प्रशासन ने तीन दिवसीय इम्यूनिटी बूस्टर योग कार्यक्रम आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से शुरू किया है। आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक जिले के सरकारी मुलाजिमों को योग, प्राणायाम व ध्यान के जरिये काम के तनाव को कम करना और रोग प्रतिरोधक क्षमता को विकसित करने के तरीके सिखाएंगे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले के सभी सरकारी विभागों के अधिकारियों सहित 5000 से अधिक मुलाजिमों ने योग प्रशिक्षण प्रोग्राम में हिस्सा लिया। सभी मुलाजिम अपने घरों से ही ऑनलाइन इस कार्यक्रम से जुड़े। सुबह 7 बजे शुरू हुए कार्यक्रम के दौरान 50 से 60 लोगों के ग्रुप बनाकर करीब 100 प्रशिक्षकों ने योगासन, प्राणायाम व ध्यान लगाना सिखाया।
विज्ञापन

पीजीआई चंडीगढ़ के डीएम न्यूरोलॉजी डॉ. जेपी सिंघवी ने प्रोग्राम की अगुवाई की। डॉ. सिंघवी आर्ट ऑफ लिविंग में बतौर फैकल्टी और अध्यापक अपनी स्वैच्छिक सेवाएं देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को समर्पित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को एडीसी आशिका जैन ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकारी मुलाजिमों ने कोरोना वॉरियर्स के तौर पर अपनी सेवाएं दी हैं। कोरोना के कारण जिला प्रशासन अपने तीन मुलाजिमों को खो चुका है। ऐसे में मुलाजिमों की सेहत का ध्यान रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसलिए इस योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इससे पहले आर्ट ऑफ लिविंग के स्टेट कॉर्डिनेटर सुरेश गोयल ने इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के बारे में बताया कि इसमें योगासन, प्राणायाम और ध्यान के साथ ही सेहत संभालने के नए-नए पहलुओं की जानकारी साझी की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षक व्हाट्सएप के जरिये प्रतिभागियों के सवालों का जवाब भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed