फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   50 boxes of illegal liquor recovered from the closed office of Congress councilor Jaspreet Lucky

कांग्रेस पार्षद जसप्रीत लक्की के बंद दफ्तर से 50 पेटी अवैध शराब बरामद

Wed, 16 Feb 2022 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
50 boxes of illegal liquor recovered from the closed office of Congress councilor Jaspreet Lucky
डेराबस्सी। शहर की गुलाबगढ़ रोड पर स्थित कांग्रेस पार्षद जसप्रीत सिंह लक्की के दफ्तर से हरियाणा में बिकने वाली अवैध शराब की 50 पेटी बरामद की गई हैं। पुलिस ने बताया कि यह शराब चुनाव में इस्तेमाल की जानी थी। यह कार्रवाई एक्साइज विभाग ने सूचना मिलने पर की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को एक्साइज विभाग के अधिकारी नरोत्तम शर्मा को सूचना मिली थी कि पार्षद के दफ्तर में अवैध शराब रखी है। इस पर जब एक्साइज विभाग के मुलाजिम दफ्तर का दरवाजा खुलवाने पहुंचे तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पुलिस बुलाकर दफ्तर का ताला तोड़ा तो अंदर 50 पेटी शराब रॉयल चैलेंज मिलीं। विभाग के अधिकारियों ने शराब अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ कुलबीर सिंह ने बताया कि एक्साइज विभाग के अधिकारी के बयान पर कांग्रेसी पार्षद जसप्रीत लक्की के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, इस बारे में संपर्क करने पर कांग्रेस पार्षद जसप्रीत लक्की ने कहा कि यह दफ्तर उनका नहीं है और न ही इस शराब से उनका कोई लेना-देना है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ झूठा केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed