फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   5 successful knee operations in the coronary

कोरोनाकाल में किए घुटनों के 5 सफल ऑपरेशन

Mon, 15 Jun 2020 02:33 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
5 successful knee operations in the coronary
मोहाली। कोरोना महामारी से जारी जंग के बीच मोहाली सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने घुटने बदलने के 5 सफल ऑपरेशन किए हैं। इसी सप्ताह रोपड़ के रहने वाले एक बुजुर्ग के घुटने सिविल अस्पताल में बदले गए। यह ऑपरेशन फेज 6 सिविल अस्पताल के डॉ. संजीव कंबोज ने डेढ़ घंटे के रिकार्ड टाइम में किया।
विज्ञापन

मोहाली के फेज 6 सिविल अस्पताल में ऑर्थो सर्जन के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे डॉ. संजीव कंबोज इससे पहले भी कई सफल ऑपरेशन कर चुके हैं। एक ओर जहां कोरोना के खिलाफ जंग जारी है, ऐसे में लॉकडाउन के दौरान डॉ. कंबोज ने सिविल अस्पताल में ही घुटनों के 5 सफल ऑपरेशन किए हैं। इस सप्ताह रोपड़ के ओइंद गांव के निवासी 63 वर्षीय काहन दास का सफल ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन

काहन दास पिछले कई सालों से घुटनों की बीमारी से ग्रस्त थे। उनका ऑपरेशन सरबत सेहत बीमा योजना के तहत किया गया है। इससे पहले लॉकडाउन के दौरान अस्पताल में डॉ. कंबोज ने चार और मरीजों के घुटनों का सफल ऑपरेशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed