फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   44 candidates will try their luck in the electoral fray of Mohali district

जिले के चुनावी मैदान में 44 उम्मीदवार आजमाएंगे किस्मत

Thu, 03 Feb 2022 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
44 candidates will try their luck in the electoral fray of Mohali district
मोहाली। विधानसभा चुनाव के लिए जिले के तीनों विधानसभा हलकों में अब 44 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे। बुधवार को नामांकन पत्रों की पड़ताल के बाद 11 कवरिंग उम्मीदवारों के नाम सूची से हटाए गए हैं। बुधवार देर शाम तक जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से जिन उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए गए हैं उनकी सूची जारी कर दी गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक विधानसभा हलका खरड़ में सबसे ज्यादा 20 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। यहां पर तीन कवरिंग लोगों के नाम उम्मीदवारों की सूची से हटा दिए गए। इसके अलावा मोहाली में अब 9 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए हैं। जबकि 4 कवरिंग उम्मीदवारों के नाम को सूची से हटाया गया। इसी तरह हलका डेराबस्सी में 19 में से 15 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। अब 4 फरवरी तक इच्छुक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले पाएंगे। इसके बाद चुनाव चिन्ह अलॉट करने की प्रक्रिया होगी और मतदान 20 फरवरी और मतगणना 10 मार्च को होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ईशा कालिया ने बताया कि उनकी ओर से चुनाव की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। सुरक्षा के मद्देनजर जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। नशा तस्करी और पैसे के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

खरड़ के उम्मीदवार
खरड़ से चुनाव मैदान में रणजीत सिंह गिल शिरोमणि अकाली दल, मनवीर सिंह आजाद, सचिन शर्मा आजाद, कपिल देव शर्मा आजाद, अमनदीप प्रजापति समाज अधिकार कल्याण पार्टी, अनमोल गगन माल आप, रूपिंदर कौर पंजाब नेशनल पार्टी, बलजीत सिंह लाडी आजाद, कुलबीर सिंह बिस्ट आजाद, लखवीर सिंह शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर), कुलविंदर सिंह आजाद, मोहन सिंह आजाद, विजय शर्मा टिंकू कांग्रेस, जसविंदर सिंह आजाद, परमदीप सिंह आजाद, रवीना आजाद, कमलदीप सिंह भाजपा, जसवीर सिंह चंद्र आजाद और भूपिंदर सिंह समाजवादी पार्टी से उतरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहाली के उम्मीदवार
मोहाली से बलबीर सिंह सिद्धू कांग्रेस, कुलवंत सिंह आप, रवनीत सिंह बराड़ आजाद, मनीक्षा समाज अधिकार कल्याण पार्टी, शिंदरपाल सिंह पंजाब नेशनल पार्टी, हरससिमरन सिंह आजाद, परविंदर सिंह बैदवान शिरोमणि अकाली दल, बलविंदर कौर शिरोमणि अकाली दल अमृतसर, संजीव वशिष्ट भारतीय जनता पार्टी ने नामांकन भरे हैं।

डेराबस्सी के उम्मीदवार
डेराबस्सी से कुलजीत सिंह रंधावा आम आदमी पार्टी, नरिंदर कुमार शर्मा शिरोमणि अकाली दल, संजीव खन्ना भाजपा, योग राज सहोता राइट टू रिकॉल, दीपेंद्र सिंह ढिल्लों कांग्रेस, राज कुमार आजाद, सरबजीत सिंह उर्फ रॉकी रीपब्ल्किन पार्टी इंडिया, शिव कुमार मनवानी आजाद, परमवीर सिंह आजाद, अवतार सिंह आजाद, बलजिंदर सिंह आजाद, दविंदर सिंह आजाद और करम सिंह आजाद उम्मीदवार के नामांकन सही पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed