फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   423 challans issued for breaking rules during New Year celebrations

Mohali News: नव वर्ष के जश्न में नियम तोड़ने पर काटे 423 चालान

Mon, 01 Jan 2024 08:22 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 08:22 PM IST
विज्ञापन
423 challans issued for breaking rules during New Year celebrations
शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 59 को किया जुर्माना
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

मोहाली। नए साल के जश्न के बीच रविवार को ट्रैफिक पुलिस ने कुल 423 चालान काटे। पुलिस ने नववर्ष को देखते हुए 57 नाके लगाकर छह एसपी और 12 डीएसपी सहित 985 पुलिसकर्मी तैनात किए थे। पुलिस अधिकारियों ने हुड़दंग करने वालों को ज्यादा देर तक सड़क पर रहने से रोका और क्लबों में जाकर जांच भी की।

साल के आखिरी दिन शराब पीकर गाड़ी चलाने पर कुल 59 चालान काटे गए। इसके अलावा पुलिस ने रेड लाइट जंप के 27 चालान, मॉडिफाइड साइलेंसर का एक चालान, बिना हेलमेट के 39 चालान, ट्रिपल राइडिंग के दो चालान, जेब्रा क्रॉसिंग के 23 चालान, बिना नंबर प्लेट ड्राइविंग के 18 चालान, बिना सेफ्टी बेल्ट के ड्राइविंग के 27 चालान, गलत साइड ड्राइविंग पर 120 चालान किए। वहीं पुलिस का नाका तोड़कर भागने की कोशिश करने पर 12, गलत पार्किंग के 44 चालान, प्रेशर हॉर्न के सात चालान के अलावा सात अन्य चालान किए गए। वहीं बिना आरसी के वाहन चलाने पर 11 वाहनों को जब्त किया गया।
विज्ञापन


बता दें कि नववर्ष को देखते हुए मोहाली पुलिस ने 29 दिसंबर से ही सख्ती शुरू कर दी थी। 29 से 31 दिसंबर तक कुल 1237 चालान काटे। इनमें शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 135 चालान काटे गए। शनिवार को पुलिस ने नशे में गाड़ी चलाने के 47 चालान समेत कुल 409 चालान काटे। वहीं शुक्रवार को पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने के 29 चालान समेत कुल 405 चालान काटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed