फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   420 people were vaccinated in roof dispensary in 20 days, increasing awareness

20 दिन में छत डिस्पेंसरी में 420 लोगों को लगाया गया टीका, बढ़ रही जागरुकता

Sun, 18 Jul 2021 01:30 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
420 people were vaccinated in roof dispensary in 20 days, increasing awareness
जीरकपुर। जीरकपुर के छत गांव के लोगों में कोरोना वैक्सीन के प्रति जागरूकता बढ़ने लगी है। शुरुआती चरण में डॉक्टरों के बुलाने के बाद भी लोग टीकाकरण के लिए नहीं जाते थे, जबकि टीकाकरण के एक दिन पहले स्थानीय गुरुद्वारे से अनाउंसमेंट करवाया जाता था, लेकिन महज बीस दिनों में डिस्पेंसरी के डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के प्रयास से 420 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया है।
विज्ञापन

डिस्पेंसरी के आरएमओ डॉ. अंकूर सोनी ने बताया कि यह लोगों की जागरूकता की वजह से ही संभव हो पाया है। शनिवार को सुबह से ही गांव की डिस्पेंसरी में लोगों का कोरोना के टीकाकरण के लिए तांता लगा हुआ था। महज तीन घंटे में 101 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। इसके साथ ही डिस्पेंसरी में लगने वाले कोविड वैक्सीन का आकड़ा 1352 पहुंच गया है। डॉ. अंकूर ने बताया कि अप्रैल से जून 2021 तक महज 932 लोगों ने ही कोरोना का टीका लगवाया था।
विज्ञापन

जागरूकता में मेडिकल स्टाफ की रही अहम भूमिका
छत गांव की डिस्पेंसरी के आरएमओ डॉ. अंकूर सोनी ने बताया कि डिस्पेंसरी के सात स्वास्थ्य कर्मियों ने कोविड वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई है। इनमें स्वास्थ्य कर्मी पंकज (एमपीएचडब्ल्यू ), रेशमा कौर (एमपीएचडब्ल्यू), सुखवीर कौर (सीएचओ), कुलजिंदर कौर (फार्मासिस्ट), गुरमीत कौर (आशा वर्कर), विरेंदर सिंह (वालंटियर), हैपी (हेल्पर) के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो के साथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed