फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   410 challans issued in a month for driving in reverse direction, still people are violating

Mohali News: उल्टी दिशा से वाहन चलाने के महीने में कटे 410 चालान, फिर भी लोग कर रहे उल्लंघन

Wed, 13 Dec 2023 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
410 challans issued in a month for driving in reverse direction, still people are violating
जीरकपुर/मोहाली। जाम की समस्या हो या कहीं जल्दी जाने की बात... लोग उल्टी दिशा (रांग साइड) से जाने में नहीं हिचकिचाते। नवंबर में पुलिस ने उल्टी दिशा से वाहन चलाने के 410 चालान काटे। इसके बावजूद लोग उल्लंघन कर हादसों को न्योता दे रहे हैं। बता दें कि हादसों पर लगाम लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रांग साइड चलने वालों के खिलाफ कार्रवाई का अभियान चलाया था। इसके बावजूद फेज-1, फेज-2, फेज-6, राधा स्वामी सत्संग लाइट प्वाइंट, गुरुद्वारा सिंह शहीदां लाइट प्वाइंट, अंबाला-चंडीगढ़ हाइवे, पटियाला रोड, के-एरिया लाइट प्वाइंट, गोपाल जंक्शन, निज्जर चौक समेत कई जगह वाहन चालक आने-जाने के लिए उल्टी दिशा का उपयोग कर रहे हैं। इस कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन


ओवरटेक भी उल्टी दिशा से कर रहे लोग
अधिकांश होता यह है कि लोग एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में उल्टी दिशा से ओवरटेक करने से भी परहेज नहीं करते। शहर के तकरीबन हर रूट पर उल्टी दिशा से चलने वाले लोगों को देखा जा सकता है। कुछ लोगों की ओर से एक या दो बार नहीं बल्कि हर बार इस तरह की लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में घुसते ही नियम और मोहाली में तार-तार
शहर में रहने वाले लोग चंडीगढ़ में घुसते ही नियमों का पूरा पालन करते हैं लेकिन मोहाली में घुसते ही हेलमेट और सीट बेल्ट हट जाता है और सारे नियम तार-तार कर दिए जाते हैं। लोग मोहाली में आते ही सोचते हैं कि यहां पर कौन-सा चालान होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द सीसीटीवी कैमरों से कटेंगे चालान
शहर में करीब 400 कैमरे लगने जा रहे हैं। इन कैमरों के लगने के बाद सोहाना थाने में इनका कंट्रोल रूम बनेगा और तब वहां से लोगों के ऑनलाइन चालान कटना भी शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed