फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   36 new cases of dengue found in Mohali, teams conducted door-to-door investigatio

Mohali News: मोहाली में डेंगू के 36 नए केस मिले, टीमों ने घर-घर की जांच

Sat, 26 Oct 2024 03:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
36 new cases of dengue found in Mohali, teams conducted door-to-door investigatio
मोहाली। जिले में शुक्रवार को डेंगू के 36 नए मामले सामने आए हैं। अब तक डेंगू के कुल 936 मरीज सामने आ चुके हैं। फेज-6 सिविल अस्पताल की महामारी विशेषज्ञ हरमन कौर बराड़ ने बताया कि जिले में डेंगू के बढ़ते आंकड़ों को गंभीरता से देखते हुए स्वास्थ्य की टीमें लगातार घर-घर जाकर लोगों को डेंगू से बचने और इसकी रोकथाम के उपाय बता रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोगों को डेंगू के प्रति सजग रहना चाहिए और मच्छरों से बचने के लिए लोग फुल आस्तीन के कपड़े पहनें और घर के आसपास साफ सफाई रखें। उधर, राज्य के लोगों को वेक्टर जनित बीमारियों से बचाने के लिए ''''हर शुक्रवार, डेंगू ते वार'''' मुहिम के तहत पंजाब स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव, कुमार राहुल और उपायुक्त आशिका ने मोहाली के फेज-7 में घर-घर जाकर जांच की।
विज्ञापन

इस टीम में शामिल जिला स्वास्थ्य अधिकारी, मेडिकल कॉलेज के छात्र और अन्य स्टाफ ने मोहाली के फेज-7 में घर-घर जाकर मच्छर के लारवा के संभावित प्रजनन स्थानों की जांच की, इस दौरान कूलर में लारवा पाया गया। जिन घरों में लारवा मिला उनका मौके पर ही चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव कुमार राहुल ने फेज-7 के सरकारी एलीमेंट्री पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को बताया कि डेंगू बुखार की रोकथाम के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि डेंगू एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से होने वाला बुखार ही डेंगू है। डेंगू के सामान्य लक्षणों में गंभीर सिरदर्द और तेज बुखार, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, आंख के पिछले हिस्से में दर्द, स्थिति खराब होने पर नाक, मुंह और मसूड़ों से खून आना, मतली और उल्टी शामिल हैं। डेंगू फैलाने वाले मच्छर खड़े साफ पानी जैसे कूलरों, पानी की टंकियों, फूलों के गमलों, रेफ्रिजरेटर के पीछे की ट्रे, टूटे/फेंक दिए गए बर्तनों और खाली टायरों और पानी के ड्रमों में पनपते हैं और पानी कहीं भी खड़ा नहीं होना चाहिए।


प्रधान सचिव ने की बैठक
प्रधान सचिव कुमार राहुल ने जिले के लोगों के घर और आसपास डेंगू के बारे में चेतावनी देने और जागरूक करने के लिए जिला प्रशासनिक परिसर में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग और स्थानीय सरकार विभाग के जिला अधिकारियों के साथ बैठक की। बाजारों के लिए कहा उन्होंने जिले में स्वास्थ्य विभाग के पास डेंगू की रोकथाम के लिए उपलब्ध उपकरणों की भी समीक्षा की। इस बैठक में एडीसी (जे) विराज एस टिडके, कमिश्नर, नगर निगम मोहाली टी बेनिथ, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) सोनम चौधरी, एसडीएम मोहाली दमनदीप कौर, सिविल सर्जन डॉ. रेनू सिंह, उपनिदेशक डाॅ. दलजीत सिंह, राज्य कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. अर्शदीप कौर, जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. हरमनदीप कौर के अलावा अन्य स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed