फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पुलवामा हमले के बाद बनूड़ पुलिस हुई चुस्त ,चलाया चेकिं ग अभियान। हाऊस फेड कंपलेक्स में कश्मीरी नागरिकों की जा रही जांच -सुरिंदरप

पुलवामा हमले के बाद बनूड़ पुलिस हुई चुस्त ,चलाया चेकिं ग अभियान। हाऊस फेड कंपलेक्स में कश्मीरी नागरिकों की जा रही जांच -सुरिंदरप

Mon, 18 Feb 2019 01:30 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 18 Feb 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
पुलवामा हमले के बाद बनूड़ पुलिस हुई चुस्त ,चलाया चेकिं ग अभियान। हाऊस फेड कंपलेक्स में कश्मीरी नागरिकों की जा रही जांच -सुरिंदरप
हाउस फेड कांप्लेक्स में कश्मीरी नागरिकों की जांच
विज्ञापन

पुलवामा हमले के बाद पुलिस हुई चुस्त, चलाया चेकिंग अभियान
बनूड़/लांडरां। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा दस्ते पर हुए हमले के बाद पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। थाना प्रभारी बनूड़ सुरिंदर पाल सिंह ने बताया कि बनूड़ के भिन्न-भिन्न स्थानों पर नाकाबंदी करके वाहनों की चेकिंग की जा रही है। बनूड़ के हाउस फेड कांप्लेक्स में बड़ी संख्या में कश्मीरी लड़के व लड़कियां रहती हैं जो बनूड़ क्षेत्र के भिन्न-भिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों में पढा़ई करते हैं। इन छात्रों की पूरी तरह चेकिंग की जा रही है और आने-जानेे वाले वाहनों की भी जांच की जा रही है। एएसआई बलकार सिंह ने बताया कि हाउस फेड कांप्लेक्स में पुलिस पार्टी से हर एक व्यक्ति पर पैनी नजर रखे हुए है।

शहर भलाई मंच के कन्वीनर शैटी थमन, जगजीत सिंह छरबड़, प्रीतइंद्र सिंह, संदीप सिंह, सुरमुख सिंह ने कहा कि हाउस फेड और बनूड़ के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में रहते कश्मीरी छात्रों की पूरी तरह जांच कराएं व उनके आईडी प्रूफ लेकर उनकी वेरिफिकेशन करें। उक्त व्यक्तियों ने बताया कि हाउस फेड में किराए के फ्लैट मालिकों के पास कोई भी पूरे प्रूफ नहीं हैं। देश की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस को चाहिए कि वह कश्मीरी नागरिकों की पूरी जांच पड़ताल करे।
विज्ञापन


फोटो कैपशन - बनूड़ के हाउस फेड कांप्लेक्स के बाहर वाहनों की चेकिंग करती पुलिस पार्टी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed