फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   गमाडा करेगा कमाई, शहर बनेगा सुंदर

गमाडा करेगा कमाई, शहर बनेगा सुंदर

Thu, 22 Nov 2018 11:59 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
गमाडा करेगा कमाई, शहर बनेगा सुंदर
पांच नई सड़कों की साइट्स पर लगाए जाएंगे यूनिपोल
विज्ञापन

गमाडा ने साइटस की निशानदेही की, इसी महीने पूरा होगा काम
प्राइवेट कंपनी को लीज पर दी जाएगी सभी साइट्स, शहर को होगा फायदा

अमित शर्मा
मोहाली। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलमेंट अथारिटी (गमाडा) अब नई बनाई गईं सड़कों से भी कमाई करेगा। वहीं, शहर की सुंदरता भी निखरेगी। यह संभव होने जा रहा है गमाडा द्वारा नए रोड्स पर स्थापित की गई यूनिपोल साइट को लीज पर देने से। इससे जहां गमाडा को आमदन होगी, वहीं, कोई भी रोड के किनारों पर किसी भी तरह की एड आदि नहीं लगा पाएगा। सबकुछ सही रहा तो इसी महीने यह काम पूरा हो जाएगा। गमाडा इस काम में नोडल एजेंसी के रूप में काम करेगा। हालांकि यूनिपोल पर एड लगाने संबंधी जो नियम व शर्तें है, उनका कंपनी को पालन करना होगा।
जानकारी के मुताबिक गमाडा द्वारा बनाए गया दो सौ फुट चौड़ा एयरपोर्ट रोड अब बनकर तैयार हो गया। इसके अलावा कुछ नहीं रोड भी बनी है। जो कि एयरपोर्ट रोड को छूती है। वहीं, एयरपोर्ट रोड अभी से ही रिंग रोड की तरह काम कर रहा है। शहर का अधिकतर ट्रैफिक वहीं से निकलता है। इसके अलावा रोड के दोनों साइट रिहायशी व कॉमर्शियल साइट्स भी बसना शुरू हो गई। ऐसे में गमाडा ने बड़े महानगरों की तर्ज पर उक्त रोड से गुजरने वाले ट्रैफिक को कैश की तैयारी की है। गमाडा की कोशिश है कि एक तो यूनिपोल से शहर की सुंदरता निखरेगी। दूसरा कोई भी अपनी मनमर्जी से किसी भी तरह का विज्ञापन आदि नहीं लगा पाएगा। गमाडा द्वारा यूनिपोल बड़े महानगरों की तर्ज पर लगाए गए हैं।
विज्ञापन


1. एयरपोर्ट चौक से एनएच-पांच (ओल्ड एन-64 से जीकरपुर राजपुरा) इंटरसेक्शन
2. एयरपोर्ट राउंड अबाउट से एयरपोर्ट तक
3. नेशनल हाईवे-21 सन्नी इनक्लेव इंटरसेक्शन से एयरपोर्ट चौक एयरपोर्ट रोड पीआर सात
4.एयरपोर्ट चौक से खरड़ बनूड़ तक
5. चंडीगढ़ बैरियर मुल्लांपुर से टी जंक्शन ऑफ कुराली सिसवां रोड चंडीगढ़

एयरपोर्ट रोड व न्यू चंडीगढ़ रोड की आकर्षक लैंडस्केपिंग
एयरपोर्ट रोड व न्यू चंडीगढ़ रोड खूबसूरती काफी आकर्षक है। एक तरफ जहां दोनों रोड पर आकर्षक लैंड स्केपिंग की गई है। इसके अलावा सुंदर व आकर्षक पौधे लगाए गए, जिनकी देखभाल प्राइवेट कंपनियां करती हैं। इतना ही नहीं दोनों रोड की लाइट्स भी लोगों को आकर्षित करती हैं। इसके अलावा दोनों रोड पर पुलिस का हर समय पहरा भी रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच सितारा होटल से सिंगापुर जैसी मार्केट
एयरपोर्ट रोड पर कई पांच सितारा होटल व ग्रुप हाउसिंग सोसाइटीज बन रही हैं। इतना ही नहीं एयरोसिटी में जहां सिंगापुर की तर्ज पर मार्केट बनेगी। वहीं, किसान चैंबर समेत कई इमारतें बन चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed