{"_id":"5a95b8c64f1c1b2d068b9122","slug":"31519761606-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुष्ठ आश्रम में राशन बांटकर ढिल्लो ने मनाया जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुष्ठ आश्रम में राशन बांटकर ढिल्लो ने मनाया जन्मदिन
Updated Wed, 28 Feb 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुष्ठ आश्रम में राशन बांटकर ढिल्लों ने मनाया जन्मदिन
अस्पताल में मरीजों से मिले, हालचाल पूछा और फल बांटे
-पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल ने किया लोगों का मनोरंजन
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी।
पंजाब प्रदेश कांग्रेस महासचिव दीपइंदर सिंह ढिल्लों ने अपना जन्मदिन अलग अंदाज में मनाया। इस मौके पर उन्होंने मुबारिकपुर रोड स्थित कुष्ठ आश्रम में दर्जनों परिवारों को राशन बांटा। आश्रम के परिवारों ने ढिल्लों को मेमोरेंडम सौंपकर आश्रम की चारदीवारी कराने की मांग की। साथ ही आश्रम में पेश आ रही अन्य नागरिक सुविधाओं के हल के लिए भी ढिल्लों ने आश्वासन दिया। इसके अलावा ढिल्लों सिविल अस्पताल डेराबस्सी के मरीजों से मिले और उन्हें फल और पैकेट बंद जूस बांटकर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। ढिल्लों ने कहा कि पूरा हलका उनका परिवार है और वह अपना जन्मदिन परिवार के बीच मनाने के पक्षधर हैं। इस मौके पर एसएमओ डॉ. संगीता जैन, सिटी कांग्रेस प्रधान मनोज शर्मा, रणजीत रेडी, राहुल कौशिक, अमरिंदर सिंह, इकबाल सिंह, अश्वनी शर्मा, राजीव शर्मा, धर्मिंदर, गुरविंदर छोटा समेत ढिल्लों के कई समर्थक भी उनके साथ थे।
सूफी सिंगर कंवर ग्रेवाल ने डेराबस्सी में समा बांधा
डेराबस्सी में सिटी कांग्रेस की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल के गीतों की मस्ती सिर चढ़कर बोली। उन्होंने अपने गीतों से श्रोताओं को मदमस्त कर दिया। करीब तीन घंटे तक चले कार्यक्रम के दौरान ग्रेवाल ने अपने गीतों की फेहरिस्त में सामणे होवे यारते नचणा पैंदा ए.., वाह वाह वे मौज फकीरां दी, मस्त बना देंणगे बीबा, तूंबा नी बजदा तार बिना..., जैसे गीतों ने दर्शकों में खूब समां बांधा। ग्रेवाल ने राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक विषयों के अलावा गायकों पर भी तवा लगाया। इससे पहले समारोह में रुपिंदर कौर ने अपने पति दीपइंदर सिंह ढिल्लों का बर्थ-डे केक काटा। इस खुशी में इलाके की गरीब महिलाओं को 101 लेडीज सूट शगुन के तौर पर बांटे। साथ ही दो सफेद कबूतर छोड़कर परिवार समेत इलाके की खुशहाली की कामना भी की।