{"_id":"5a2eea4a4f1c1b7a548c276b","slug":"31513024074-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लांडरां\/बनूड़। मोहाली स्थित हवाई अड्डे से गांव दैड़ी को जाती एयरो सिटी रोड पर स्थित गांव प्रेम गढ़ (सैनी माजरा )की गलियों में दि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लांडरां/बनूड़। मोहाली स्थित हवाई अड्डे से गांव दैड़ी को जाती एयरो सिटी रोड पर स्थित गांव प्रेम गढ़ (सैनी माजरा )की गलियों में दि
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव प्रेम गढ़ की गलियों का निर्माण शुरू
खबर छपने के बाद हरकत में आए गमाडा के अधिकारी
अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गांव दैड़ी को जानेवाली एयरो सिटी रोड पर है सैनीमाजरा
नरिंदर मनौली
लांडरां/बनूड़।
एयरोसिटी रोड स्थित गांव प्रेम गढ़ (सैनीमाजरा) की गलियों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। सोमवार को बारिश होने के दौरान लाइटें जलाकर सड़क बनाई जा रही थी। अमर उजाला में एक दिसंबर के अंक में ‘प्रेमगढ़ में लोग अपने घरों में कैद’ शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद गमाडा के अधिकारी हरकत में आए। गलियों का निर्माण कार्य शुरू होने पर गांव निवासियों ने अमर उजाला का आभार जताया।
हलका विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने भी गांव का दौरा कर लोगों की समस्या को देखा और उसके समाधान का आश्वासन दिया था। विधायक ने जब दौरा किया था, तब गलियों में एक एक फुट सीवरेज का पानी जमा था। इस कारण 20 दिनों से गांव निवासी अपने घरों में कैद थे। मकानों से बाहर निकलने के लिए सिर्फ एक फुट का रास्ता बचा था, जिससे वह बाहर निकल पाते थे। अपने वाहन मकानों से दूर खड़े करके पैदल घर आते थे। सीवरेज का पानी रोड पर जमा होने के कारण गांव में बदबू आ रही थी। इससे बीमारी फैलने की आशंका बनी थी।
गांव के पूर्व सरपंच गुरबचन सिंह, नंबरदार सूचा सिंह, अवतार सिंह, बहादुर सिंह, दीदार सिंह और सतिंदर सिंह ने बताया कि आईटी में आने के कारण गांव के विकास की जिम्मेदारी गमाडा मोहाली की है। इस कारण गांव मेेें एक साल से धीमी गति से विकास कार्य चल रहे हैं। अब गमाडा के ठेकेदार ने सड़क बनाने के लिए खुदाई की थी, लेकिन उसमें गटका नहीं डाला। उसमें नालियों का गंदा पानी जमा हो गया, इस कारण बदबू आ रही थी। उन्होंने बताया कि गांव का एक युवक गुरजिंदर सिंह पुत्र बहादुर सिंह रात में गड्ढे में गिर गया था, इससे उसके बाजू में फ्रैक्चर आ गया था। युवक का अभी इलाज चल रहा है। गांव निवासियों ने बताया कि अमर उजाला में खबर छपने के बाद गमाडा के अधिकारी हरकत में आए और एक साल से धीमी गति से चल रहे कार्य में तेजी आई। कुछ दिनों में सड़कों की कायापलट हो गई, कुछ सड़कें तैयार हो चुकी हैं।
विज्ञापन
कैप्शन - गांव प्रेम गढ़ (सैनी माजरा) में सोमवार रात बरसात में भी सड़क तैयार करता ठेकेदार।