फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   30 lakh fraud in the name of selling plot

प्लाट बेचने के नाम पर 30 लाख की ठगी

Wed, 22 Jan 2020 10:00 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
30 lakh fraud in the name of selling plot
खरड़। खरड़ सिटी पुलिस ने प्लॉट बेचने के नाम पर 30 लाख रुपये ठगने के मामले में आरोपी सुखविंदर सिंह को गिरफतार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खरड़ सेक्टर-1 के निवासी हरजीत सिंह ने सुखविंदर सिंह से एक प्लॉट खरीदने के नाम पर उसे 13 लाख रुपये दिए थे। बाद में पता चला कि सुखविंदर सिंह ने यह प्लॉट पहले ही किसी दूसरे व्यक्ति को बेचा हुआ है। प्लॉट न मिलने पर जब हरजीत सिंह ने अपने 13 लाख रुपये वापिस मांगे तो सुखविंदर ने हरजीत सिंह से कहा कि उसके पास नकद रकम नहीं है। इसके बदले में वह तीस लाख रुपये कीमत की एक दुकान ले लें। हरजीत सिंह ने सुखविंदर सिंह की बातों में आकर उसे 17 लाख रुपये और थमा दिए। इसके बाद में हरजीत सिंह को पता चला कि सुखविंदर सिंह इस दुकान का मालिक ही नहीं है। हरजीत सिंह ने अपने साथ हुई 30 लाख रुपये की ठगी की शिकायत एसएसपी मोहाली को दी। इस पर खरड़ सिटी पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। सुखविंदर सिंह को खरड़ अदालत में पेश किया गया। यहां से अदालत ने उसे हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed