फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   27.37-km greenfield highway ready; to open by end of September, journey to take half an hour

Mohali News: 27.37 किलोमीटर का ग्रीनफील्ड हाईवे तैयार, सितंबर अंत तक खुलेगा, सफर आधे घंटे में होगा पूरा

Tue, 22 Sep 2026 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
27.37-km greenfield highway ready; to open by end of September, journey to take half an hour
मोहाली। 27.37 किलोमीटर लंबा मोहाली-सरहिंद ग्रीनफील्ड हाईवे सितंबर के अंत तक यातायात के लिए खुलने की उम्मीद है। इस नए मार्ग के शुरू होने से मोहाली और सरहिंद के बीच का सफर करीब 30 मिनट में पूरा हो सकेगा। 651 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह एक्सेस-कंट्रोल्ड कॉरिडोर लांडरां चौक पर यातायात का दबाव भी कम करेगा। यह परियोजना मोहाली और आसपास के क्षेत्रों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगी। यह हाईवे मोहाली के भगोमाजरा, सेक्टर-110 के पास से शुरू होकर सरहिंद के नजदीक एनएच-44 से जुड़ेगा। परियोजना का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। अगस्त में इसका अंतिम निरीक्षण भी पूरा हो चुका है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सितंबर के अंत तक इसे यातायात के लिए खोलने का लक्ष्य रखा है। हालांकि, अक्तूबर तक भी इसके खुलने की संभावना है।
विज्ञापन

यातायात में बड़ी राहत
मोहाली से सरहिंद की ओर जाने वाले वाहन फिलहाल भीड़भाड़ वाले मार्गों से होकर गुजरते हैं। लांडरां चौक पर यातायात का दबाव इसका प्रमुख कारण है। ग्रीनफील्ड हाईवे शुरू होने के बाद लंबी दूरी का यातायात नए कॉरिडोर पर चला जाएगा। इससे लांडरां चौक समेत मौजूदा मार्गों पर वाहनों का दबाव कम होने की उम्मीद है। नया हाईवे शुरू होने से सफर का समय घटने के साथ क्षेत्र की कनेक्टिविटी और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। नए हाईवे का लाभ केवल मोहाली और सरहिंद के बीच सफर करने वाले लोगों तक सीमित नहीं रहेगा। पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, खन्ना, लुधियाना, बरनाला और मोगा की तरफ से चंडीगढ़-मोहाली आने वाले वाहन चालकों को भी इसका फायदा मिलेगा। नया मार्ग शुरू होने के बाद इन शहरों से चंडीगढ़ और मोहाली की कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। रिपोर्टों के मुताबिक पटियाला से चंडीगढ़ का सफर भी करीब एक घंटे में पूरा हो सकेगा।
विज्ञापन



टोल प्लाजा और भविष्य की उम्मीदें

हाईवे को यातायात के लिए खोलने से पहले एनएचएआई की ओर से चार टोल प्लाजा पर शुल्क वसूली की व्यवस्था की तैयारी की जा रही है। इसके लिए टेंडर जारी किया गया है। प्रस्तावित टोल प्लाजा में मछली कलां, भगतपुरा/दौलतपुरा, डांघेरियां और भट्ट मजरा शामिल हैं। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर असीम कुमार बंसल ने कहा कि हाईवे का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि अंतिम निरीक्षण के बाद सितंबर के अंत तक या अक्तूबर तक इसे आम लोगों के लिए खोलने की तैयारी है। हाईवे के शुरू होने से फतेहगढ़ साहिब और आसपास के क्षेत्रों तक पहुंच भी बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मोहाली से सरहिंद हाईवे का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसका अंतिम निरीक्षण भी किया जा चुका है। इसके बाद सितंबर के अंत तक या अक्तूबर तक आम लोगों के लिए खोलने की तैयारी है। हाईवे के शुरू होने से मोहाली से सरहिंद का सफर आसान होने के साथ-साथ फतेहगढ़ साहिब और आसपास के क्षेत्रों तक पहुंच भी बेहतर होगी। -असीम कुमार बंसल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed