फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   2.5 feet deep pit on Airport Road, administration careless

Mohali News: एयरपोर्ट रोड पर 2.5 फुट गहरा गड्ढा, प्रशासन लापरवाह

Mon, 18 Aug 2025 12:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
2.5 feet deep pit on Airport Road, administration careless
मोहाली। एयरपोर्ट की तरफ जाने वाले एयरपोर्ट चौक के बीचोबीच करीब ढाई फुट गहरा गड्ढा बन गया है। इस गड्ढे को एक हफ्ते से अधिक समय गुजर चुका है, लेकिन प्रशासन ने अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। हादसों से बचाव के नाम पर सिर्फ बैरिकेड लगाकर इतिश्री कर ली गई है। इस मार्ग से रोजाना एयरपोर्ट की ओर हजारों वाहन गुजरते हैं। लोगों ने बताया कि गड्ढा इतना बड़ा है कि उसमें कार का टायर आसानी से धंस सकता है। जरा सी चूक किसी बड़े हादसे में बदल सकती है। हालात से परेशान होकर स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने खुद ही मिट्टी डालकर गड्ढे को अस्थायी रूप से भरने की कोशिश की। निवासियों का कहना है कि एयरपोर्ट रोड जैसी शहर की मुख्य सड़क पर यह स्थिति बेहद शर्मनाक है। उनका आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही से हादसे का खतरा रोज बढ़ रहा है। एक तरफ सरकार स्मार्ट सिटी का दावा करती है, दूसरी तरफ एयरपोर्ट रोड पर गड्ढे हादसे को दावत दे रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत की जाए, ताकि एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों और आम नागरिकों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed