फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   24.85 lakh cheated in the name of sending abroad

Mohali News: विदेश भेजने के नाम पर 24.85 लाख रुपये ठगे

Mon, 17 Jul 2023 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
24.85 lakh cheated in the name of sending abroad
मोहाली। विदेश भेजने के नाम पर 24 लाख 85 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। फेज-1 थाना पुलिस ने फेज-7 इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कनाडा स्टूडेंट सर्विस के मालिक भूपिंदर सिंह वासी गांव आदी जिला गुरदासपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित गुरदीप सिंह वासी गांवा ढाडा जिला गुरदासपुर ने पुलिस को बताया कि उसने विदेश जाने के लिए उक्त आरोपियों को 24 लाख 85 हजार रुपये दिए थे। काफी समय बीत जाने के बाद भी आरोपी ने न तो विदेश भेजा और न पैसे वापस किए। मामले की पड़ताल डीएसपी सिटी-1 ने करके रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी। इसके बाद डीए लीगल से सलाह लेकर एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग ने थाना फेज-1 पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। विदेश भेजने के नाम पर 8.68 लाख की ठगी, तीन पर केस मोहाली। विदेश भेजने के नाम पर आठ लाख 68 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मटौर थाना पुलिस ने फेज-7 इंडस्ट्रियल एरिया स्थित रोड विजन कंपनी के मालिक गुरप्रीत सिंह, जसलीन कौर और खुशी मल्होत्रा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता तरुण कुमार वासी मोगा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी आकांक्षा शर्मा को विदेश भेजने के लिए उक्त आरोपियों को आठ लाख 68 हजार रुपये दिए थे। काफी समय बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने न विदेश भेजा और न पैसे वापस किए। मामले की पड़ताल इंचार्ज ईओ विंग ने की। बाद में रिपोर्ट डीएसपी (साइबर और फाइनेंशियल क्राइम) को भेजी गई। इसके बाद एसएसपी ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed