फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   245 patients including 20 new of diarrhea spread due to contaminated water in Peermuchalla

पीरमुछल्ला में दूषित पानी से फैले डायरिया के 20 नए सहित हुए 245 मरीज

Wed, 15 Sep 2021 02:50 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 02:50 AM IST
विज्ञापन
245 patients including 20 new of diarrhea spread due to contaminated water in Peermuchalla
जीरकपुर। शहर के पीरमुछल्ला क्षेत्र में दूषित पानी के कारण डायरिया फैलने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को भी डायरिया के 20 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही अब डायरिया के मरीजों की संख्या 245 हो गई है। वहीं सेहत विभाग की तरफ से तीसरे दिन भी क्षेत्र में शिविर लगाकर लोगों की सेहत की जांच की गई। इस दौरान मरीजों में डायरिया की पुष्टि हुई है। वहीं दूसरी ओर प्रशासन अभी तक दूषित पानी के मिक्स होने का स्रोत नहीं ढूंढ सका।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पीरमुछल्ला के साथ पंचकूला के सेक्टर-20 के साथ जुड़ते क्षेत्र में बीते चार दिनों से लोगों को दस्त, पेट दर्द, बुखार और उल्टियां आने की शिकायत आ रही है। लगातार डायरिया के मरीज आने से सेहत विभाग ने सतर्कता बरतते हुए इस क्षेत्र में पानी की सप्लाई बंद करवा दी है और टैंकरों के साथ पानी सप्लाई किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस संबंधी ढकोली सामुदायिक सेहत केंद्र की एसएमओ डॉ. पौमी चतरथ ने कहा कि मंगलवार को तीसरे दिन भी क्षेत्र में सेहत जांच शिविर लगाया गया। जिसमें 44 लोगों की जांच की गई। जिसमें नए मरीजों में भी डायरिया की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि अब तक दो मरीजों में डायरिया की पुष्टि हुई है, जिनको जरूरी दवाएं दे दी हैं। इसके अलावा पूरे क्षेत्र का सर्वे करवाया गया है। लोगों के घरों में ओआरएस के पैकेट बांटे गए हैं। उन्होंने लोगों से कहा है कि जो नए मरीज सामने आए हैं उनके खून के सैंपल लिए गए हैं और उनकी रिपोर्ट आने बाद ही फैल रहे डायरिया की सच्चाई सामने आएगी। अभी तक लिए गए सैंपलों में दो लोगों के खून की जांच में डायरिया की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि सभी मरीजों की हालत बिल्कुल ठीक है। उन्होंने कहा कि अब पहले दिनों के मुकाबले नए केस आने कम हो गए हैं और जल्दी स्थिति को काबू में कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पानी के 10 नए सैंपल लिए गए हैं और इनकी रिपोर्ट कल आने की संभावना है। इनमें नगर काउंसिल की तरफ से सप्लाई किए जाने वाले पानी के अलावा लोगों की तरफ से अपने स्तर पर लगाए गए सबमर्सिबल पंप के भी सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि करीब 12 मरीज ढकोली अस्पताल में दाखिल हैं, जबकि कुछ मरीज पंचकूला मेंसेक्टर 6 के सिविल अस्पताल में दाखिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed