{"_id":"6a04e7c348b03cdb87025771","slug":"242755-students-passed-the-pssb-12th-examination-with-supneet-kaur-from-mansa-topping-the-exam-mohali-news-c-71-1-spkl1025-142390-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पीएसएसबी की 12वीं में 242755 विद्यार्थी हुए पास, मानसा की सुपनीत कौर रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पीएसएसबी की 12वीं में 242755 विद्यार्थी हुए पास, मानसा की सुपनीत कौर रहीं अव्वल
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस बार पास प्रतिशत 91.46 है, जो बीते वर्ष 91.00 प्रतिशत था। परीक्षा में कुल 265417 विद्यार्थी बैठे थे, इसमें से 242755 विद्यार्थी पास हुए है। इस बार पहले तीन स्थानों पर लड़कियों ने परचम लहराया है। इसमें मानसा के उभा गुरुकुल अकादमी पब्लिक स्कूल की साइंड स्ट्रीम की छात्रा सुपनीत कौर ने 500 में से 500 अंक लेकर पूरे पंजाब में पहला स्थान हासिल किया है। इसी तरह लुधियाना के बीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ह्यूमेनटीज ग्रुप की छात्रा सुहानी चौहान ने 500 में से 500 अंक लेकर दूसरा और तेजा सिंह स्वतंत्र स्कूल शिमलापुरी लुधियाना की ह्यूमेनटीज ग्रुप की छात्रा ने भी 500 में से 500 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यह तीनों छात्राएं नेशनल स्तर की खिलाड़ी हैं। शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में परिणामों की घोषणा की।
शहर पिछड़ा, गांव फिर निकले आगे
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के परिणामों में एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर शहरों को पीछे छोड़ दिया है। गांवों के सरकारी और निजी स्कूलों के छात्रों ने बेहतर अंक हासिल कर अपनी मेहनत का लोहा मनवाया। कई शहरी स्कूलों का परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा। बोर्ड के अनुसार शहरी इलाके में से 116388 बच्चों ने परीक्षा दी थी। इसमें से 106196 बच्चे पास हुए जिनका पास प्रतिशत 91.24 रहा। वहीं ग्रामीण इलाकों में से 149029 बच्चों ने परीक्षा दी। इसमें से 136559 बच्चे पास हुए। इनका पास प्रतिशत 91.63 रहा। इसी तरह सरकारी स्कूलों के 169019 बच्चों में से 154508 बच्चे पास हुए। प्राइवेट स्कूलों में से 70552 बच्चों में से 65388 बच्चे पास हुए हैं। एडिड स्कूलों में से 25846 में से 22859 बच्चे पास हुए। ट्रांसजेंडर वर्ग के सभी छह विद्यार्थी परीक्षा में सफल रहे और उनका परिणाम 100 फीसदी रहा।
पांच हजार से ज्यादा विद्यार्थी फेल
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं के परिणामों में इस बार कुल 2,65,417 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 2,42,755 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए। वहीं 17,495 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है, जबकि 5,109 छात्र परीक्षा में फेल हुए हैं। इसके अलावा 58 विद्यार्थियों का परिणाम विभिन्न कारणों से विद हेल्ड रखा गया है।
विज्ञापन
जिलेवार सरकारी स्कूल की पास प्रतिशत
जिलेवार सरकारी स्कूलों की पास प्रतिशत में 96 प्रतिशत अंक लेकर अमृतसर पहले नंबर पर रहा। 95.66 प्रतिशत अंक लेकर पठानकोट दूसरे और 95.62 प्रतिशत अंकों के साथ एसबीएस नगर तीसरे स्थान पर रहा। सबसे ज्यादा लुधियाना जिले के सरकारी स्कूलों के बच्चों ने परीक्षा पास की। उनका पास प्रतिशत 87.04 रहा।
जिला पटियाला के 59 विद्यार्थियों ने बनाई मेरिट में जगह
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की जिलेवार मेरिट सूची में पटियाला जिला सबसे आगे रहा है। बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार मेरिट सूची में कुल 278 विद्यार्थियों ने स्थान बनाया। इसमें 217 लड़कियां और 61 लड़के शामिल हैं। इस बार भी मेरिट सूची में बेटियों का दबदबा रहा। जिलेवार आंकड़ों के अनुसार पटियाला से सबसे अधिक 59 विद्यार्थी मेरिट में आए, जिनमें 37 लड़कियां और 22 लड़के शामिल हैं। दूसरे स्थान पर लुधियाना रहा, जहां से 40 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में जगह बनाई। अमृतसर 27 विद्यार्थियों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा होशियारपुर से 19, बठिंडा से 17, फिरोजपुर व मानसा से 13-13, गुरदासपुर व संगरूर से 11-11 विद्यार्थी मेरिट में शामिल हुए। फरीदकोट से 10, बरनाला से 9, श्री फतेहगढ़ साहिब व जालंधर से 7-7, रूपनगर से 6, फाजिल्का, एसबीएस नगर व तरनतारन से 5, मोहाली से 4, कपूरथला, मोगा व मुक्तसर से 3-3, मलेरकोटला से 1 और पठानकोेट से 0 विद्यार्थी मेरिट सूची में शामिल रहे।
मेरिट सूची में खेल प्रतिभाओं का भी दम
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड 12वीं कक्षा की मेरिट सूची में इस बार खेल प्रतिभाओं ने भी अपनी खास पहचान बनाई है। आंकड़ों के अनुसार कुल 278 मेरिट धारकों में से 24 विद्यार्थी स्पोर्ट्स कैटेगरी से संबंधित हैं। इनमें 11 विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले या विजेता रहे हैं, जबकि 13 विद्यार्थी राज्यस्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। पढ़ाई के साथ खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इन विद्यार्थियों ने साबित कर दिया कि मेहनत और अनुशासन से दोनों क्षेत्रों में सफलता हासिल की जा सकती है।
पंजाब बोर्ड ने पहली बार जारी की जिलेवार टॉपर सूची
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने की दिशा में नई पहल कर पहली बार 12वीं कक्षा के परिणाम में हर जिले के अलग-अलग टॉप-10 विद्यार्थियों की सूची जारी की है। बोर्ड चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने बताया कि इससे जिले स्तर पर पढ़ाई का सकारात्मक माहौल बनेगा और विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा के लिए प्रेरणा मिलेगी। पहले केवल राज्य स्तरीय मेरिट सूची जारी होती थी, लेकिन अब प्रत्येक जिले के मेधावी छात्रों को अलग पहचान मिलेगी। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से ग्रामीण और छोटे शहरों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी सम्मान और आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा।