फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   23 topper students of Mohali honored on Missileman's birthday

Mohali News: मिसाइलमैन के जन्मदिन पर मोहाली के 23 टॉपर्स विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Mon, 21 Oct 2024 05:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
23 topper students of Mohali honored on Missileman's birthday
डेराबस्सी। डॉ. बीआर आंबेड़कर एजुकेशन सोसाइटी डेराबस्सी की ओर से विद्यार्थी दिवस को समर्पित भारत रत्न देश के राष्ट्रपति एवं मिसाइल मैन डॉ. एपीले अब्दुल कलाम के जन्मदिन पर मोहाली जिले से 10वीं और 12वीं कक्षा की प्रत्येक स्ट्रीम में पहले तीन स्थान हासिल करने वाले 23 विद्यार्थियों का सम्मान समारोह स्थानीय सरकारी कॉलेज में आयोजित किया गया। इस मौके पर हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जसपाल सिंह सेवानिवृत्त न्यायाधीश पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय चंडीगढ़ ने की। मंच सचिव की भूमिका लेक्चरार जयपाल ने बखूबी निभाई।
विज्ञापन

इसमें सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल, बूटा सिंह वाला के तीन वोकेशनल कंप्यूटर साइंस के विद्यार्थी किरणजोत कौर ने 97.2% के साथ जिले में दूसरा स्थान, धर्मगढ़ से मनप्रीत कौर ने 97% के साथ जिले में तीसरा स्थान और सिमरन कौर ने 95% अंक लेकर जिले में चौथा स्थान हासिल कर अपने स्कूल, गांव और माता-पिता का नाम रोशन किया है। इन विद्यार्थियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया और सम्मान चिन्ह, किताबों के सेट, शॉल और नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों के साथ आए माता-पिता और शिक्षक हरप्रीत सिंह धर्मगढ़ और तरुण ऋषि राज वोकेशनल लेक्चरर कंप्यूटर साइंस बहुत खुश आए। स्कूल प्रिंसिपल ज्योति चावला ने विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और पूरे स्टाफ को बधाई दी, जिनकी मेहनत से बच्चों ने यह मुकाम हासिल किया है। इस नेक कार्य में ज्ञान सिंह कनाडा एवं डाॅ. जसविंदर कौर ने अपना विशेष योगदान दिया। इस अवसर पर सोसायटी अध्यक्ष भाग सिंह घोड़ेवाल, अनमोल सिंह एडवोकेट, नरेश उपनेजा, लायन क्लब अध्यक्ष नितिन जिंदल, जीत सिंह, बसंत सिंह व राम लाल सहित गण्यमान्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed