फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   वाटर सप्लाई

वाटर सप्लाई

Mon, 18 Feb 2019 01:30 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 18 Feb 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
वाटर सप्लाई
कर लें इंतजाम... आज से फिर पानी की किल्लत
विज्ञापन

हालात बिगड़े तो प्राइवेट टैंकरों से होगी सप्लाई
मोहाली वासियों को करनी पड़ेगी अपने दिन की जल्द शुरुआत
ऊपरी मंजिल पर रहने वालों को लो प्रेशर के चलते होगी परेशानी
वाटर सप्लाई डिपार्टमेंट का दावा, सोमवार सुबह 8 बजे तक देंगे पूरी सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। वर्ल्ड क्लास सिटी में दो दिन पानी की समस्या रहने वाली है। सोमवार को लोगों को अपने दिन की शुरुआत थोड़ा जल्दी करनी होगी, क्योंकि वाटर सप्लाई डिपार्टमेंट का दावा है कि सोमवार सुबह 8 बजे तक पानी की समस्या नहीं आने दी जाएगी। डिपार्टमेंट ने डिजास्टर मैनेजमेंट की तैयारी कर ली है। जरूरत पड़ने पर प्राइवेट टैंकरों से पानी की सप्लाई की जाएगी। हालांकि इस सबके बीच उन लोगों को समस्या आएगी जो ऊपरी मंजिलों पर रहते हैं। सोमवार शाम को वाटर सप्लाई का लो प्रेशर उनके लिए परेशानी का सबब बनेगा।
कजौली वाटर वर्क्स की मेन पाइपलाइन से नए कनेक्शन जोड़ने के लिए चंडीगढ़ नगर निगम की तरफ से वाटर सप्लाई ब्लॉकेज ली गई है। इसका असर मोहाली के लोगों पर पड़ेगा। वाटर सप्लाई बंद रहने के कारण सोमवार और मंगलवार को दोपहर में पानी की सप्लाई नहीं मिल पाएगी। डिपार्टमेंट ने लोगों से सहयोग की अपील की है। लोगों से अपील की गई है कि दो दिन तक पानी का सीमित उपयोग करें ताकि सभी को जरूरत अनुसार पानी उपलब्ध हो सके। डिजास्टर मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए डिपार्टमेंट ने आपात स्थिति पैदा होने पर प्राइवेट टैंकरों से पानी की आपूर्ति करने की प्लानिंग भी कर ली है। हालांकि डिपार्टमेंट ने उम्मीद जताई है कि कजौली वाटर वर्क्स की सप्लाई लाइन से नए कनेक्शन जोड़ने का काम अगले 24 घंटों में पूरा हो जाना चाहिए जिससे मंगलवार को लोगों को समस्या का सामना न करना पड़े। उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते भी वाटर सप्लाई प्रभावित होने के कारण लोगों को पीने तक के लिए पानी खरीदना पड़ा था।
विज्ञापन


यह इलाके होंगे प्रभावित
कजौली वाटर वर्क्स की मेन सप्लाई लाइन से नए कनेक्शन जोड़ने के लिए ली गई ब्लॉकेज के चलते सोमवार और मंगलवार को शहर के फेज-एक से 7 व 9, 10 और 11, सेक्टर-70 व 71 में वाटर सप्लाई प्रभावित रहेगी। इसी तरह मटौर व साईं माजरा और इंडस्ट्रियल एरिया फेज-एक से 5 में भी वाटर सप्लाई प्रभावित रहेगी। सोमवार सुबह वाटर सप्लाई सामान्य रहेगी जबकि शाम को लो प्रेशर के साथ सप्लाई की जाएगी। मंगलवार को पानी की उपलब्धता के मुताबिक सप्लाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
हमारे वर्किंग एरिया में प्रतिदिन 15 मिलियन गैलन पानी की जरूरत होती है। सोमवार सुबह 8 बजे तक हम पूरा पानी देंगे। यूटी के लिए होने वाले ब्लॉकेज के कारण मोहाली को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर यूटी डायरेक्ट कनाल से कनेक्शन जोड़ता तो हमें समस्या न होती। हमारे पास पानी के टैंकर भी नहीं हैं। आपात स्थिति होने पर हम प्राइवेट टैंकर खरीदेंगे।
-अनिल कुमार, कार्यकारी इंजीनियर, वाटर सप्लाई डिपार्टमेंट मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed