{"_id":"6165eeeb8ebc3ec1cb402542","slug":"21-new-patients-of-diarrhea-were-found-in-kudawala-health-department-is-investigating-people-by-setting-up-camps-mohali-news-pkl4298471134","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ावालां में डायरिया के 21 नए मरीज मिले, शिविर लगाकर लोगों की जांच कर रहा सेहत विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ावालां में डायरिया के 21 नए मरीज मिले, शिविर लगाकर लोगों की जांच कर रहा सेहत विभाग
विज्ञापन
डेराबस्सी। गांव कूड़ावालां में दूषित पानी के कारण फैले डायरिया का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। गांव में डायरिया के 21 और नए मरीज सामने आए हैं। इनमें से 8 मरीजों को अस्पताल दाखिल किया गया है। अब तक मरीजों की कुल संख्या 68 पहुंच गई है।
बता दें कि गांव के बाहरी तरफ लेबर क्वार्टरों में दूषित पानी के कारण डायरिया फैल गया है। यहां लोगों को दस्त, उल्टियां व बुखार की शिकायत आ रही थी। इसके बाद में सेहत विभाग ने हरकत में आते हुए गांव में शिविर लगाकर लोगों की जांच शुरू की।
सिविल अस्पताल की एसएमओ डॉ. संगीता जैन ने बताया कि गांव में लगाए शिविर में 92 लोगों की जांच की गई। इनमें 10 मरीजों को डायरिया की पुष्टि हुई। 208 घरों का सेहत विभाग की टीम की तरफ से सर्वे किया गया। इस दौरान 11 मरीज डायरिया के और सामने आए। चार लोगों के खून के सैंपल लिए गए जबकि दो के स्टूल सैंपल लेकर लैब में भेजे गए।