फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   डिस्को क्लबों में सुबह 5 बजे तक चल रहीं नाइट पार्टियां

डिस्को क्लबों में सुबह 5 बजे तक चल रहीं नाइट पार्टियां

Mon, 15 Apr 2019 02:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
डिस्को क्लबों में सुबह 5 बजे तक चल रहीं नाइट पार्टियां
जीरकपुर। जीरकपुर में खुले डिस्को क्लब खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ा कर सुबह 5 बजे तक नाइट पार्टियां कर रहे हैं। डीसी गुरप्रीत कौर सपरा ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हाल ही में धारा 144 लगाते हुए जिले भर में सभी डिस्को थेक, ढाबे व अन्य व्यापारिक संस्थानों पर 12 बजे के बाद चलने वाली पार्टियों पर पाबंदी लगा दी थी। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन आंखें बंद किए बैठा है।
विज्ञापन

शहर में खुले इन डिस्को क्लबों में पार्टियों में पहुंचने वाले युवक-युवतियां अपनी गाड़ियां सड़क पर ही लगा अंदर चले जाते हैं जिससे इन क्लबों के नजदीक रहने वाले लोगों को अपने वाहन निकालने व ले जाने में परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

क्लब प्रबंधकों की ओर से नियमों की अनदेखी करते देर रात तक नाइट पार्टियां की जा रही हैं। आबकारी नियमों के विपरीत रात 12 बजे के बाद शराब सर्व की जाती है। ऊंची आवाज में डीजे बजाए जाते हैं और डिस्को क्लबों के बाहर हुल्लड़बाजी की जाती है। सड़कों पर बेतरतीब वाहन पार्क किए जाते हैं परंतु पुलिस, आबकारी विभाग और पंजाब प्रदूषण कंट्रोल विभाग आंखें बंद कर बैठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार रात को अंबाला रोड पर बने ग्लोबल मॉल जहां पर तीन डिस्को क्लब हैं, के साथ ही सिल्वर सिटी एक्सटेंशन है जहां हजारों परिवार रहते हैं जो इस डिस्को में रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक ऊंची आवाज में बजने वाले डीजे से परेशान हैं और कई बार पुलिस को शिकायत कर चुके हैं परंतु पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं की है। लोगों की आबकारी विभाग से मांग की कि इन डिस्को क्लबों में नियमों के विपरीत देर रात तक शराब सर्व करने पर लगाम लगाई जाए और यहां पुलिस की पीसीआर तैनात की जाए जिससे लोग सुख की नींद ले सकें।

डीएसपी डेराबस्सी सिमरनजीत सिंह लंग ने कहा कि वैसे तो पुलिस समय समय पर नाइट चेकिंग करती रहती है, लेकिन वे विश्वास दिलाते हैं लोगों को पेश आ रही समस्या को देखते हुए किसी भी कीमत पर इन क्लबों को 12 बजे के बाद चलाने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क पर बेढंगे तौर पर लगाए गए वाहनों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed