फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   लीड समस्या

लीड समस्या

Mon, 26 Mar 2018 02:00 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
लीड समस्या
कब सुधरेंगे साइन और डायरेक्शन बोर्ड
विज्ञापन

शहर के विभिन्न जगहों पर लगे बोर्डों की हालत खराब, लोग होते हैं परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
शहर में लगाए गए साइन और डायरेक्शन बोर्ड लोगों को मिस गाइड कर रहे हैं। कई जगह शरारती तत्वों ने साइन व डायरेक्शन बोर्ड तोड़ दिए हैं। इसके अलावा लोगों ने बोर्डों पर पोस्टर लगा दिया है, लेकिन इस पर न तो प्रशासन की नजर पड़ रही है और न ही नगर निगम की। इससे जहां शहर की सुंदरता को ग्रहण लग रहा है, वहीं शहर आने वाले लोगों को भी दिक्कत उठानी पड़ रही है।
शहर में कुछ समय पहले गमाडा व नगर निगम ने लाखों की लागत से साइन और डायरेक्शन बोर्ड लगाए थे। उम्मीद थी कि बोर्डों के लगने के बाद बाहर से आने वाले लोगों को सुविधा होगी। लोग इसकी सहायता से आसानी से निर्धारित स्थल पर पहुंच जाएंगे, लेकिन कुछ समय बाद इन पर शरारती तत्वों की नजर लग गई। कई जगहों पर साइन और डायरेक्शन बोर्ड तोड़ दिए गए हैं। वहीं बोर्डों पर लगी लोहे की प्लेटें तक शरारती तत्व निकाल कर ले गए हैं। जबकि कुछ जगह पर बोर्ड उखाड़ दिए गए हैं, जिससे अब बाहर से आने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

फेज-5 निवासी विवेक कृष्ण जोशी ने बताया कि उनके रिश्तेदार कुछ दिन पहले लुधियाना से आए थे। उनके रिश्तेदार ने उन्हें बताया कि मोहाली में उनको जगह ढूंढने में काफी परेशानी हुई, क्योंकि कई जगह पर उन्हें साइन और डायरेक्शन बोर्ड टूटे मिले थे। जोशी ने कहा कि शहर के लिए यह सबसे बड़ी समस्या है, इसका हल प्रशासन को करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाइड मैप की हालत खराब
शहर में कई जगह लगे गाइड मैपों की हालत भी खराब है। कई जगह गाइड मैप पूरी तरह से साफ पड़े है तो कई जगह उन पर पोस्टर का कब्जा है। जिससे लोगों को अपनी सही जगह व पता ढूंढने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।


पेड़ों के पत्तों में छिपे हैं कई बोर्ड
शहर की कई सड़कों के बीच लगे बोर्ड से भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। क्योंकि ये बोर्ड ज्यादातर सड़कों पर पेड़ों के पत्तों में छिपे हुए हैं, जिससे मुश्किल आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed