फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   जल भराव

जल भराव

Mon, 26 Mar 2018 02:00 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
जल भराव
जलभराव से बचने को निगम ने झोंकी ताकत
विज्ञापन

वाटर ड्रेनेज लाइन की सफाई के साथ बनाई जा रहीं नई रोड गलियां
पैक के सर्वे पर किया जा रहा काम, लोगों को मिलेगा फायदा
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
शहर को जलभराव से बचाने के लिए नगर निगम ने करीब 40 साल पुरानी ड्रेनेज लाइन की सफाई शुरू कर दी है। इस दौरान जहां लाइनों से मिट्टी निकाली जा रही है, वहीं नई रोड गलियां भी बनाई जा रही हैं। इससे लोगों को फायदा मिलेगा।
शहर में जरा सी बारिश होने के बाद जलभराव की समस्या लोगों को सताती है। गत वर्ष बारिश के दौरान शहर में काफी नुकसान हुआ था, सड़कों पर पानी भर गया था, वहीं घरों में पानी घुसने से लोगों का काफी नुकसान हुआ था। इसके बाद सांसद से लेकर विधायक तक ने इस मामले को गंभीरता से लिया और नगर निगम व प्रशासन को इस स्थिति से निपटने को कहा था। घरों में पानी घुसने से हुए नुकसान के मामले को लेकर लोगों ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसके बाद नगर निगम ने शहर में फिर से ऐसी समस्या न हो, इसको लेकर शहर की करीब 40 साल पुरानी ड्रेनेज लाइन की सफाई शुरू कर दी है। फेज-3ए पेट्रोल पंप से लेकर पीसीएल चौक और पीसीएल से फेज-3बी2 तक ड्रेनेज लाइन की सफाई की जा रही है। इसके साथ नई रोड गलियां भी बनाई जा रही हैं, ताकि रोड पर पानी न जमे।
विज्ञापन


एनचो की भी होगी सफाई
शहर से गुजरते एनचो की सफाई का काम जल्द शुरू होगा। शहर की ड्रेनेज लाइनों की सफाई का पहले चरण का काम शुरू कर दिया गया है। अब दूसरे चरण में एनचो की सफाई की जाएगी। इसके लिए नगर निगम ने बजट तैयार कर स्थानीय निकाय विभाग को भेज दिया है। विभाग द्वारा पैसे मिलने के तुरंत बाद ही इसकी सफाई का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द बनेंगे नए काजवे
नगर निगम द्वारा पानी की निकासी के लिए शहर में जल्द ही नए काजवे बनाने की योजना है। इसके लिए नगर निगम की ओर से स्थानों का चयन भी कर लिया गया है। नए काजवे के बनने से पानी की निकासी में रुकावट नहीं आएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस पर काम शुरू दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed