{"_id":"5aad70984f1c1bbe758b6075","slug":"201521315992-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम आवाज से बजेंगे लाउडस्पीकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम आवाज से बजेंगे लाउडस्पीकर
Updated Sun, 18 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार्मिक स्थानों पर कम आवाज से बजेंगे लाउडस्पीकर
मोहाली। गुरुद्वारा तालमेल कमेटी की मीटिंग संस्था के प्रधान जोगिंदर सिंह सोंधी की अगुवाई में हुई। इसमें फैसला लिया गया कि परीक्षा के दिनों को ध्यान में रख गुरुद्वारा साहिब में लगाए गए लाउड स्पीकरों की आवाज कम की जाएं। ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की दिक्कत न आए। सोंधी ने बताया कि इस संबंध में एसडीएम मोहाली की तरफ से उन्हें कहा गया है कि विद्यार्थियों और उनके पैरेंट्स की शिकायतों को ध्यान में रखकर गुरुद्वारों में लगे लाउड स्पीकरों की आवाज कम की जाएं। इसके बाद उनकी बात को तालमेल कमेटी के ध्यान में लाई गई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में गुरुद्वारा तालमेल कमेटी की तरफ से शहर के सभी गुरुद्वारों के प्रबंधकों के साथ मिलकर इस फैसले को लागू किया जाए। मीटिंग में मनजीत सिंह मान, परमजीत सिंह गिल, बलविंदर सिंह टोहड़ा व रामगढ़िया सभा चंडीगढ़ के प्रधन जसवंत सिंह भुल्लर भी मौजूद थे।