{"_id":"5aa6e0864f1c1baa758b520e","slug":"201520885894-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा जी के ठुल्लू पर निगम में माहौल गर्माय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा जी के ठुल्लू पर निगम में माहौल गर्माय
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘बाबा जी का ठुल्लू’ पर माहौल गरमाया
मोहाली। सोमवार को नगर निगम में सालाना बजट की मीटिंग थी। इस दौरान गंभीर मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। पहले ही चरण में मीटिंग का स्वरूप बदल गया। इस दौरान कांग्रेसी पार्षद बीबी मैनी ने हाउस में खर्चे का हिसाब किताब मांगा। उन्होंने कहा कि गत साल मेयर ने कहा था कि हम हर तीन महीने के बाद हाउस को आय और व्यय की रिपोर्ट देंगे। लेकिन अब तक एक बार भी ऐसा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर आपको रिपोर्ट नहीं देनी है तो हम आरटीआई से या जांच करवाकर सच्चाई सामने लाएंगे। यह कहते ही मेयर गुट के पार्षद आरपी शर्मा ने कहा कि पहले भी सरकार ने जांच बिठाई थी। उसमें सरकार को ‘बाबा जी का ठुल्लू’ मिला। ऐसे में और जांच से क्या निकलेगा। इस पर कांग्रेसी पार्षद मैनी और सीनियर डिप्टी मेयर रिशव जैन भड़क गए। जैन का कहना था कि हाउस में इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल न किया जाए। क्योंकि सरकार का हाउस से कोई लेना देना नहीं है। कुछ समय तो मेयर भी शर्मा की बात पर मुस्कराते रहे। वहीं, जैन ने आरपी शर्मा से कहा कि ऐसे शब्द कहने हैं तो सीधे जाकर मंत्री से कहें। इस दौरान पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा। दूसरी तरफ जैन का गुस्सा बढ़ता जा रहा था। मेयर व डिप्टी मेयर मनजीत सेठी ने उन्हें शांत करवाया। रिशव जैन ने कहा कि हाउस में सभी पार्टियों के पार्षद एक परिवार के सदस्य हैं। ऐसे में शहर की भलाई के लिए मिलकर काम करें, तभी शहर आगे बढ़ पाएगा।
कांग्रेसी में नहीं दिखी एकजुटता
इस दौरान मीटिंग में बाबा जी के ठुल्लू वाला प्रकरण हुआ तो जैन अकेले ही मोर्चा संभाले हुए थे। जबकि अन्य कांग्रेस के पार्षद एकजुट नहीं दिखे। इस दौरान कांग्रेस के कुछ पार्षद गैरहाजिर थे। हालांकि मामले में जैन ने शर्मा की एक नहीं चलने दी।