{"_id":"6341ddcde7e07b7f7d509a85","slug":"200-people-reached-the-cycle-rally-on-the-last-day-of-wildlife-week-at-chhatbir-zoo-mohali-news-pkl464867697","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल रैली के साथ वाइल्डलाइफ वीक हुआ समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल रैली के साथ वाइल्डलाइफ वीक हुआ समाप्त
विज्ञापन
जीरकपुर। छतबीड़ चिड़ियाघर में वन्य जीव सप्ताह के आखिरी दिन शनिवार को साइकिल रैली के साथ भालू पर टॉक शो आयोजित किया गया। इस साइकिल रैली को ‘राइड फॉर द वाइल्ड’ का नाम दिया गया था। चिड़ियाघर प्रबंधन की ओर से अभियान के लिए ‘साइकिलगिरी’ नामक संस्था के साथ संपर्क करके उनके साथ ही साइकिल रैली निकाली गई।
यह रैली सुबह पौने 6 बजे सोहाना ट्रैफिक लाइट प्वाइंट से हरी झंडी दिखाकर शुरू की गई थी और साइकिल सवार सुबह साढ़े 6 बजे चिड़ियाघर पहुंच गए थे। ट्राइसिटी के 200 से अधिक साइकिल चालकों ने वन्य जीव संरक्षण का संदेश फैलाने के लिए इस साइकिल रैली में हिस्सा लिया था। इस दौरान जू प्रबंधकों की ओर से आखिरी दिन भालू पर टॉक शो भी आयोजित किया गया था। भालू के बारे में जानकारी देते हुए सैलानियों को बताया गया कि भालू शहद और मक्की की रोटी खाने का शौकीन होता है। भालू हरेक वातावरण के हिसाब से अपने आप को डाल लेता है। भले ही वह जंगल हो, बर्फीला इलाका हो या फिर समतल जमीन। भालू अपने पंजों से किसी भी चीज की बड़ी आसानी से चीरफाड़ कर लेता है।
इस अवसर पर चिड़ियाघर निदेशक कल्पना के. ने वाइल्ड लाइफ वीक की सफलता पर सभी को बधाई दी और वन्य जीव सप्ताह के दौरान आयोजित की गई प्रतियोगिताओं में विजेताओं को सम्मानित किया गया।