फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   200 bundles of straw scattered on the road

Mohali News: पराली की 200 गांठें सड़क पर बिखरी

Sat, 21 Jun 2025 12:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
200 bundles of straw scattered on the road
डेराबस्सी। रामगढ़ रोड स्थित डीएवी स्कूल के सामने बुधवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पटियाला से पराली लेकर आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली का पिछला टायर सड़क पर बने गहरे गड्ढे में फंस गया, जिससे संतुलन बिगड़ गया और ट्रॉली में लदी करीब 200 पराली की गांठें सड़क पर बिखर गई।
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक मनोज पॉल ट्राली में पराली भरकर एक फैक्ट्री की ओर जा रहा था। जैसे ही वह डीएवी स्कूल के सामने वाले मोड़ पर पहुंचा, एक ऑटो रिक्शा गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ गया। उसे बचाने के प्रयास में ट्रॉली अचानक गड्ढे में चली गई।
विज्ञापन

यातायात हुआ प्रभावित
ट्रॉली का पिछला टायर सड़क में धंस गया और झटका लगते ही ट्रॉली में रखी पराली की गांठें सड़क पर इधर-उधर फैल गई। सड़क पर पराली बिखरने से यातायात कुछ समय के लिए बाधित हो गया। ट्रॉली चालक मनोज पॉल ने बताया कि वह पूरी घटना के दौरान अकेला था और खुद ही घंटों मेहनत कर सड़क पर गिरी पराली की गांठों को साइड में किया, जिससे ट्रैफिक सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed