{"_id":"5c6872ebbdec227381666b72","slug":"191550349035-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर : वीआईपी रोड पर रेहड़ीफड़ी वालों ने सड़कों पर फिर जमाया अड्डा..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरकपुर : वीआईपी रोड पर रेहड़ीफड़ी वालों ने सड़कों पर फिर जमाया अड्डा..
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्रवाई के अगले दिन वीआईपी रोड पर रेहड़ी-फड़ी वालों ने फिर जमाया अड्डा
शुक्रवार को काउंसिल अधिकारियों ने की ओर से की कार्रवाई कास शोरूम मालिकों पर असर नहीं
पैसे लेकर सड़कें के बीचोंबीच लगवा रहे रेहड़ियां
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। लगता है रेहड़ी-फड़ी वालों ने ठान लिया है कि वह नहीं सुधरेंगे जिसकी ताजा मिसाल शहर के पॉश एरिया वीआईपी रोड क्षेत्र में देखने को मिली। शुक्रवार को नगर काउंसिल द्वारा अवैध निर्माण हटाते हुए सड़क के बीचोंबीच कब्जा जमाकर रेहड़ी-फड़ी वालों की रेहड़ियां उठाकर जब्त करके काउंसिल दफ्तर लगा दी थीं। साथ ही अधिकारियों ने दोबारा रेहड़ी लगाकर सड़क पर कब्जा करने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही थी। इसका रेहड़ी-फड़ी वालों पर कोई असर नहीं पड़ा। वह शनिवार दोबारा अपने अड्डों पर पहुंच गए और कब्जा जमा लिया।
गौरतलब है कि पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी एवं पूर्व सांसद परनीत कौर ने काउंसिल अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे कि वीआईपी रोड क्षेत्र में रेहड़ी-फड़ी वालों को हटाकर वहां लगने वाले ट्रैफिक जाम से लोगों को निजात दिलाई जाए, लेकिन इन आदेशों के बाद एक दिन तो सबकुछ ठीकठाक रहा, लेकिन अगले दिन वैसी ही समस्या वीआईपी रोड पर देखने को मिली।
...इसलिए लगता है जाम
समस्या ये है कि रेहड़ी-फड़ी वाले वीआईपी रोड के बीचोंबीच अड्डा जमा लिए हैं जिन्होंने रेहड़ी के अलावा सड़क के ऊपर स्टाल और उसके सामने कुर्सियां-टेबल सजा रखे हैं। दूसरी ओर, रेहड़ी-फड़ी वालों के पास आने वाले ग्राहक अपने वाहनों को सड़क के बीचोंबीच पार्क करते हैं और वहां लगी कुर्सी-टेबल पर खाने-पीने की चीजों का आनंद लेते हैं। इस तरह से निर्मल छाया सोसाइटी से लेकर डोमीनॉज की 40 फीट चौड़ी सड़क कुछ फीट में तबदील होकर रह जाती है, जिस पर आवाजाही के लिए लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
कोट्स ::::
रेहड़ियां लगवाने वाले शोरूम मालिकों पर होगी कार्रवाई
हमारा पूरा फोकस शहर के अंदर रेहड़ी-फड़ी वालों द्वारा सड़कों पर किए कब्जों को दूर करवाना है। नगर काउंसिल द्वारा अभी कार्रवाई हल्के स्तर पर शुरू की गई है। आने वाले दिनों में कार्रवाई को तेज किया जाएगा ताकि सरकारी जमीन पर कब्जा करने से पहले लोग दस बार सोचें। दूसरी ओर, ऐसे शोरूम मालिकों की पहचान के लिए अधिकारियों की टीम का गठन किया गया है, जो लोगों से रुपये लेकर सड़क के बीचोंबीच रेहड़ियां लगवाते हैं। ऐसे शोरूम मालिकों खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-गिरीश वर्मा, ईओ, नगर काउंसिल जीरकपुर।