फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   शहर से ढाई सौ पशु होंगे लालडू शिफ्ट

शहर से ढाई सौ पशु होंगे लालडू शिफ्ट

Sun, 16 Dec 2018 01:16 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
शहर से ढाई सौ पशु होंगे लालडू शिफ्ट
शहर को कैटल फ्री बनाने के लिए नगर निगम ने झोंकी ताकत
विज्ञापन

नगर निगम ने प्लान तैयार कर जिला प्रशासन को भेजा

अमित शर्मा
मोहाली। शहर के लोगों को आने वाले दिनों में लावारिस पशुओं से कुछ राहत मिल सकती है। नगर निगम ने ढाई सौ के करीब पशुओं को मोहाली गौशाला से लालड़ू गौशाला में शिफ्ट करने की तैयारी की है। इसके लिए बाकायदा प्लान बनाकर जिला प्रशासन व पशु पालन विभाग को भेज दिया गया है। जैसे ही इस प्रस्ताव को मंजूरी लगेगी, उसके बाद यह काम शुरू हो जाएगा। इसके बाद नगर निगम द्वारा शहर में घूमते अन्य पशु पकड़ने के काम में भी तेजी आएगी। नगर निगम के असिस्टेंट कमिश्नर सरबजीत सिंह ने पशुओं इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सारा काम मंजूरी पर टिका हुआ है। जैसे ही फाइल को मंजूरी मिलेगी, उसके बाद इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक शहर में लावारिस पशुओं का आतंक काफी बढ़ गया है। आए दिन लोग पशुओं की वजह से हादसों का शिकार हो रहे हैं। इतना ही नहीं पशुओं की चलते हाल ही में एक व्यक्ति जान तक चली गई थी। इसके बाद यह मामला खूब गरमाया था। बाद में कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा था कि उक्त पशुओं पर शिकंजा कसा जाएगा। इसके लिए पशुपालन विभाग भी सहयोग करेगा। साथ ही पशुओं को लालडू स्थित गौशाला में शिफ्ट किया जाएगा। साथ ही पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई तेज की जाएगी।
विज्ञापन


गौशाला पूरी भरी, प्रबंधकों ने खड़े किए हाथ
मोहाली के फेज-एक इंडस्ट्रियल एरिया स्थित नगर निगम की गौशाला पशुओं से भरी पड़ी है। गौशाला में सात सौ से भी ज्यादा क्षमता है। हालांकि गौशाला में तीन सौ के करीब पशु रखे जा सकते हैं। गौशाला वाले भी कई बार नगर निगम के अधिकारियों को इस बारे में कह चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी इस दिशा में कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर ने नगर निगम अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट
कुछ दिन पहले हुई हाउस की मीटिंग में भी शहर में लावारिस पशुओं के आतंक का मामला गूंजा था। पार्षदों ने सवाल किया कि जुर्माना राशि बीस हजार किए जाने के बाद भी सड़कों से पशु कम नहीं हो रहे हैं। सुबह और शाम पशुओं का आतंक सबसे ज्यादा है। जबकि अब आगे धुंध का मौसम आने वाला है। ऐेसे में स्थिति और भी ज्यादा खराब हो जाएगी। इसके बाद नगर निगम के मेयर कुलवंत सिंह ने नगर निगम के अधिकारियों से सारी रिपोर्ट मांगी है। इसमें उन्हें बताना होगा कि कितने पशु अब तक उन्होंने पकड़े हैं। कितने लोगों पर केस दर्ज करवाए गए। जबकि कितना जुर्माना वसूला गया।

व्यक्ति की मौत के बाद मांगा 98 लाख का मुआवजा
जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले चंडीगढ़ निवासी एक पति पत्नी बाइक पर अपनी ड्यूटी जा रहे थे। जब वह मटौर थाने के पास पहुंचे थे। तो उनकी बाइक के आगे एक पशु आ गया था। इसके बाद व्यक्ति की मौत हो गई थी। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इसके बाद पीड़ित परिवार ने इस हादसे के लिए नगर निगम को जिम्मेदार ठहराया था। साथ ही 98 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की थी। अब यह मामला हाईकोर्ट में पहुंच गया है।

इन सड़कों पर चलना है तो जरा बचकर
शहर की कई सड़कों पर पशुओं का सबसे ज्यादा आतंक है। दो सौ फुट चौड़ी एयरपोर्ट रोड पर खरड़ से लेकर जीरकपुर तक सारी सड़क पर पशुओं का आतंक है। क्योंकि सड़क के दोनों तरफ ग्रामीण एरिया है। इसी तरह फेज-छह से खरड़ जा रहे नेशनल हाईवे 21 पर भी पशु अचानक आ जात है। बावा व्हाइट हाउस से बलौंगी, फेज-11 से फेज-छह बस स्टैंड रोड, फैंदा से सेक्टर-66, सेक्टर-52 से मटौर जाने वाली सड़क पर पशुओं का सबसे ज्यादा आतंक है।


अब तक पकड़े गए 529 पशु
नगर निगम ने जनवरी 2018 से 11 नवंबर 2018 तक 529 पशुओं को पकड़ा था। इसमें 68 पशुओं से जुर्माना वसूला गया। जुर्माना राशि के रूप में 302000 रुपये वसूले गए। जबकि विभाग की यह मुहिम आगे भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed