फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   जीरकपुर में पुलिस डिस्को बंद करवाने के मामले में फिर से ढ़िलाई बरतनी शुरु

जीरकपुर में पुलिस डिस्को बंद करवाने के मामले में फिर से ढ़िलाई बरतनी शुरु

Mon, 26 Nov 2018 12:56 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
जीरकपुर में पुलिस डिस्को बंद करवाने के मामले में फिर से ढ़िलाई बरतनी शुरु
- देर रात तक पार्टियों का दौर हुआ फिर हुआ शुरू
विज्ञापन

- जीरकपुर पुलिस साढ़े बारह बजे व ढकौली पुलिस एक बजे पहुंची

हरजीत सिंह
जीरकपुर। शहर में स्थित डिस्कोथेक को लेकर पुलिस ने फिर से ढिलाई बरतनी शुरू कर दी है। पुलिस ने पहले कुछ हफ्ते लगातार सख्ती बरतते हुए पूरे निर्धारित समय पर डिस्को बंद करवाए थे, लेकिन अब जानबूझ कर डिस्कोथेक के प्रबंधकों को समय देना शुरू कर दिया है। पुलिस की ओर से बरती जा रही ढील के साथ शहर निवासियों में भारी रोष पाया जा रहा है। शहर निवासियों ने पुलिस से डिस्कोथेक के मामले में सख्ती जारी रखने की मांग की है।
डिप्टी कमिश्नर मोहाली की ओर से जिले में रात के बारह बजे तक ही डिस्कोथेक को खोलने की मंजूरी दी हुई है। परंतु शुरू से ही डिस्कोथेक के प्रबंधक नियमों की उल्लघंना करते हुए सुबह चार बजे तक पार्टियों का दौर चलाते है। हरेक बुधवार, शनिवार, रविवार व किसी भी त्योहार या विशेष दिन यहां पर पार्टियां की जाती हैं। इनमें पूरी ट्राइसिटी से नौजवान लड़के लड़कियां नाइट पार्टियां करने के लिए पहुंचते हैं। शराब के नशे में ऊंची आवाज पर पंजाबी, हिंदी व अंग्रेजी गीतों नौजवान सारी रात थिरकते रहते हैं। पार्टियों के बाद यहां पर नौजवान आपस में भिड़ते है व शहर की सड़कों व गलियों पर हुल्लड़बाजी करते हैं।
विज्ञापन

बीते शनिवार रात चंडीगढ़ अंबाला मुख्य मार्ग पर स्थित ग्लोबल माल डिस्को में जीरकपुर पुलिस साढ़े बारह बजे पहुंची जबकि इनको बंद करवाने का समय पूरे बारह बजे है। पुलिस आने से कुछ देर पहले ग्लोबल बिजनेस माल में स्थित डिस्को में पार्टी बंद की गई। इस के अलावा ढकोली में शनिवार रात एक बजे पुलिस डिस्को बंद करवाने के लिए पहुंची। यहां भी पुलिस आने से पहले पार्टी बंद की गई। इससे स्पष्ट था पुलिस के पहुंचने से पहले ही प्रबंधकों को सुचना मिल गई थी जिन्होंने पार्टी बंद कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह ने कहा कि पूरे बारह बजे पुलिस पार्टी को बंद करवाने के लिए भेज दिया था। उन्होंने दावा किया कि अन्य डिस्को बंद करवाने दौरान यहां पहुंचने में कुछ देरी हो गई होगी, लेकिन रात को निर्धारित समय के कुछ देर बाद बंद करवा दिए थे। ढकौली थाना प्रभारी सहायक इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह सिद्धू ने कहा कि पूरे बारह बजे डिस्को बंद करवा दिया था। यदि इस के बाद फिर से चला लिया गया था तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। रात के एक बजे सुचना मिली थी कि डिस्कोथेक चल रहा है लेकिन मौके पर ऐसा कुछ नही मिला।

बात करने पर एएसपी डेराबस्सी हरमन हांस ने कहा कि नियमों में किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। देरी के साथ डिस्कोथेक खोलने वाले प्रबंधकों के खिलाफ कार्रवाई करने के अलावा लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed