फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   सड़क हादसे में एक्टिवा सवार महिला 65 वर्षीय बजुर्ग औरत की मौत

सड़क हादसे में एक्टिवा सवार महिला 65 वर्षीय बजुर्ग औरत की मौत

Sun, 25 Nov 2018 01:06 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक्टिवा सवार महिला 65 वर्षीय बजुर्ग औरत की मौत
जीरकपुर। बलटाना क्षेत्र में शनिवार एक ट्रक की चपेट में आकर एक्टिवा सवार 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसे में एक्टिवा चला रहा नौजवान भी घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से ट्रक समेत फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने घायल एक्टिवा चालक के ब्यान पर अज्ञात ट्रक चालक खिलाफ केस दर्ज कर वाहन के नंबर के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में कृष्ण कुमार निवासी हाईलैंड सोसायटी बलटाना ने बताया कि वह मुजफरनगर यूपी में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। इन दिनों वह अपने घर आया हुआ है। वह एक्टिवा पर अपनी मौसी बाला देवी पत्नी महिंद्र सिंह उम्र 65 साल को यूनी सिटी से अपने घर हाईलैंड ले कर जा रहा था। इस दौरान आज दोपहर रास्ते में उसके एक्टिवा को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। वह दोनों एक्टिवा सहित नीचे गिरकर घायल हो गए। उसकी मौसी के काफी गंभीर चोट लगीं जिस को गंभीर हालत में स्थानीय एक अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिकायतकर्ता ने ट्रक का नंबर नोट कर पुलिस को दे दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर सिविल अस्पताल डेराबस्सी की मोर्चरी में रखवा कर आगे वाली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed