{"_id":"5ab806df4f1c1bc0758b7812","slug":"181522009823-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नयगांव में 700 कंजकों का हुआ पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नयगांव में 700 कंजकों का हुआ पूजन
Updated Mon, 26 Mar 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नयागांव में सात सौ कंजकों का किया पूजन
श्री ब्राहम्ण सभा की ओर से करवाया गया समागम, 700 के करीब कन्याओं को हुआ कंजक पूजन
अमर उजाला ब्यूरो
नयागांव।
श्री ब्राह्मण सभा नयागांव की ओर से रविवार को श्री दुर्गा अष्टमी और रामनवमी के मौके पर शिवालिक विहार में कंजक पूजन किया गया। सभा के प्रधान डॉ. हरिंदर कौशिक की देखरेख में कराए गए समागम में सभा के सदस्यों ने सात सौ कंजकों का पूजन किया। सभा की ओर से 108 कंजकों का पूजन किया जाना था पर इलाके में समागम को लेकर लोगों के उत्साह को देखते हुए करीब 700 कंजकों की पूजा की गई। इस दौरान सभा के सदस्यों द्वारा सभी कन्याओं को हलवा-पूरी प्रसाद के अलावा पाठ्य सामग्री भी बांटी गई। सभा के महिंदर शर्मा ने बताया कि सभी कंजक नयागांव और आसपास के इलाकों से आई थीं। कंजक पूजन के बाद करवाए गए धार्मिक समागम में विशेष तौर पर पहुंचे संपूर्णानंद ब्रह्मचारी महाराज ने अपने प्रवचनों से संगतों को निहाल किया। इस मौके पर श्री ब्राह्मण सभा मोहाली, युवा ब्राह्मण सभा मोहाली, कामगार सेना के चेयरमैन रमेश दत्त, श्री गणेश महोत्सव कमेटी के प्रधान विशाल शर्मा, पार्षद अशोक झा और अरुण शर्मा, विपिन शर्मा चेयरमैन, अशोक शर्मा, सतिंदर शर्मा, नीरज शर्मा, हितेंद्र शर्मा, विनोद बन्डोलिया, सुनील कौशिक, सतिंदर अत्री, गणेश शर्मा, पवन शर्मा, सुरिंदर शर्मा और आंनद शर्मा, श्री मेहंदीपुर बाला जी प्रचार मंडल के सदस्य, मां दुर्गा वेलफेयर सोसायटी, नीलकंठ सेवा समिति, कथावाचक गोपाल और कैलाश चंद्र शास्त्री भी मौजूद रहे। समागम के समापन पर भंडारा भी लगाया गया।