{"_id":"613d15d88ebc3e35f95d2be4","slug":"18-crores-will-be-spent-on-five-sectors-dividers-and-roads-will-be-made-beautiful-mohali-news-pkl4264606145","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सेक्टरों पर खर्चेंगे 18 करोड़, सुंदर बनेंगे डिवाइडर और रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सेक्टरों पर खर्चेंगे 18 करोड़, सुंदर बनेंगे डिवाइडर और रोड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। शहर में रुके विकास कार्यों को लेकर नगर निगम का अब पूरा ध्यान सेक्टर-76 से लेकर 80 तक पर है कि यहां विकास कार्य कर सौंदर्यीकरण किया जाए। आगामी बुधवार को होने वाली हाउस की बैठक में इलाके के पांच सेक्टरों के विकास कार्यों के लिए 18 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाने संबंधी प्रस्ताव लाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं 3 करोड़ रुपये की लागत से सेक्टर-78 में नया फायर स्टेशन बनाने का प्रस्ताव भी बैठक में आएगा। इसके साथ ही टैक्सी स्टैंड अलॉटमेंट योजना- 2021 को भी इस दौरान मंजूरी मिलेगी।
जानकारी के मुताबिक हाउस की होने वाली बैठक मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू की अुगवाई में होगी। इस संबंधी शनिवार को एजेंडा जारी कर दिया गया है। इस बैठक में आने वाले सभी प्रस्ताव शहर के उक्त पांच सेक्टरों से ही जुड़े हैं। इतना ही नहीं सेक्टर-78 में फायर स्टेशन का प्रस्ताव भी बैठक में आएगा। हालांकि नगर निगम की तरफ से एक फरवरी 2019 को हुई बैठक में सेक्टर-78 में फायर स्टेेशन के निर्माण को मंजूरी दी थी। जिसकी लागत उस समय 2.56 करोड़ आनी थी। लेकिन सरकार द्वारा पिछले साल सीएसआर रेट बढ़ा दिए गए। जिसके कारण फायर स्टेशन की लागत में बीस फीसदी (53 लाख) की बढ़ोतरी हो गई। ऐसे में अब नए सिरे से एस्टीमेट बनाकर हाउस की मंजूरी का प्रस्ताव पेश किया गया। बता दें कि मोहाली शहर का विकास काफी हो चुका है। एक तरफ से एयरोसिटी तो दूसरी तरफ इको सिटी तक विकास हो गया है।
अब हर ब्लॉक में चलेगा सिर्फ एक ही टैक्सी स्टैंड
जानकारी के मुताबिक बैठक में नगर निगम की सीमा में आने वाले टैक्सी स्टैंड चलाने के लिए लाइसेंस देने की नई पॉलिसी को मंजूरी दी जाएगी। जिसका नाम टैक्सी स्टैंड अलाटमेंट पॉलिसी 2021 रखा गया है और इसके तहत टैक्सी स्टैंड चलाने के लिए हरेक मार्केट के एक ब्लॉक में सिर्फ एक टैक्सी स्टैंड के लिए लाइसेंस मिलेगा। साथ ही कम से कम 10 टैक्सी होने पर इसे जारी किया जाएगा। टैक्सी स्टैंड का लाइसेंस लेने वाले को प्रति महीने 1000 रुपये टैक्सी और 5000 रुपये किराया कम से कम 15000 रुपये महीना निगम को देना होगा। इसके अलावा लाइसेंस लेने के लिए और शर्तें भी जारी की जाएंगी।
विज्ञापन
सड़कें और डिवाइडर बनेंगे सुंदर
शहर की सड़कों और डिवाइडरों का भी सौंदर्यीकरण किया जाएा। इसके लिए नगर निगम ने एक नई पॉलिसी बनाई है। जिसके तहत सेंटर बर्म, ग्रीन बेल्टों, चौकों और ट्रायएंगलों के रख-रखाव की पॉलिसी को अडॉप्ट किया जाएगा। इस संबंधी सभी शर्तें तय कर ली गई हैं।
सड़कों की मशीनों से होगी सफाई
शहर की सड़कों की सफाई मैकेनिकल स्वीपिंग के काम को ठेके पर देने के लिए नए एस्टीमेट को मंजूरी दी जाएगी। इसके तहत 5 साल का 61 करोड़ 81 लाख 69 हजार 577 रुपये का एस्टीमेट बनाया गया। यह काम पहले भी ठेके पर चल रहा है। जिसे आगे जारी किया जाएगा।