{"_id":"5c44d7f6bdec227d9070b45a","slug":"171548015606-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर की जमीन की आज होगी निशानदेही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर की जमीन की आज होगी निशानदेही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम मंदिर की जमीन की आज होगी निशानदेही
- जगह कम होने के शक के चलते में आरटीआई कार्यकर्ता ने की थी मॉल विभाग से मांग
डेराबस्सी। आरटीआई कार्यकर्ता अंकित जैन की मांग पर सनातन धर्म सभा के अधीन आते राम मंदिर की निशानदेही के लिए मॉल विभाग की ओर से 21 जनवरी को सुबह साढ़े दस बजे समय निर्धारित किया गया है। अंकित ने बताया कि राम मंदिर के पास अपनी पंद्रह बीघे से ज्यादा जगह है परंतु उन्हें मौके पर जगह काफी कम लग रही है। उन्होंने जमीन पर अवैध कब्जा करने का शक शहरवासियों ने प्रकट किया था और मॉल विभाग से निशानदेही करने के लिए लिखित शिकायत देकर मांग की थी परंतु सभा के अधिकारी बाहर होने के कारण 18 जनवरी के बाद निशानदेही करवाने की अपील की थी। इस पर मॉल विभाग की ओर से 21 जनवरी की तारीख रखी गई है। अंकित ने बताया कि सोमवार को शहर निवासियों के साथ मौके पर जाकर जमीन की निशानदेही कराई जाएगी। यदि जमीन कम पाई गई तो जमीन पर कब्जा करने वाले खिलाफ कार्रवाई करवाने के अलावा जमीन पर से कब्जा खाली करवाया जाएगा। बता दें कि इस जमीन की निशानदेही को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा चल रही है।