{"_id":"5a2d90674f1c1b686a8b8bf1","slug":"171512935527-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढकोला में अवैध झुज्गियों से कालोनी वासी परेशान, शिकायत देने के बावजूद अधिकारियों ने नहीं दिया ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढकोला में अवैध झुज्गियों से कालोनी वासी परेशान, शिकायत देने के बावजूद अधिकारियों ने नहीं दिया ध्यान
Updated Mon, 11 Dec 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढकोला में अवैध झुग्गियों से कालोनी वासी परेशान
शिकायत देने के बावजूद अधिकारियों ने नहीं दिया ध्यान
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर।
गांव ढकोला की कॉलोनियों में रहने वाले लोग अवैध झुग्गियों से परेशान हैं। इसकी शिकायत नगर काउंसिल के अधिकारियों को दी गई, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। गांव ढकोला में एक हफ्ते के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी जमीन में अवैध झुग्गियां बनाकर लोगों को रहने की इजाजत दे दी, जिसके बाद लोगों ने यहां रहना शुरू कर दिया है।
गांव ढकोला स्थित कामधेनु होम्स, गुलमोहर ट्रेंड्स, वेलिंगटन, शिवा विहार, वसंत विहार व शालीमार एन्क्लेव के रेजिडेंट्स ने बताया कि पिछले हफ्ते कामधेनु सोसाइटी की दीवार के पास वाली खाली जमीन में कुछ लोगों ने रहना शुरू कर दिया। कुछ दिन बीतने के बाद इन लोगों ने झुग्गियां बनानी शुरू कर दीं, जिसकी संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कॉलोनी वासियों ने बताया कि जिस समय यह लोग यहां शिफ्ट कर रहे थे, उस दौरान अधिकारियों को ज्ञापन देकर शिकायत दर्ज करवाई गई। लेकिन अधिकारियों ने उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। रेजिडेंट्स का कहना है कि झुग्गियों का विस्तार होने के बाद उन्हें अपनी सुरक्षा का खतरा मंडराने लगा हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उनकी समस्या की ओर जल्द ध्यान दिया जाए।
कोट्स
मामले की जानकारी मुझे नहीं है। जल्द ही अधिकारियों को मौके पर भेजकर मामले की जांच की जाएगी और रिपोर्ट आने के बाद आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-मनवीर सिंह गिल, ईओ, एमसी ऑफिस जीरकपुर।
ढकोली चौकी इंचार्ज को मामले की जांच के लिए आदेश दे दिए हैं। जल्द ही अवैध झुग्गियों में रहने वालों का डाटा तैयार करके वेरिफिकेशन की जाएगी।
-पवन शर्मा, एसएचओ, पुलिस स्टेशन जीरकपुर।