{"_id":"5d13cf798ebc3e3cc4714e7a","slug":"15615793678-mohali-news66","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने किया काउंसिल दफ्तर का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने किया काउंसिल दफ्तर का घेराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुराली। वार्ड दो में पानी निकासी का प्रबंध बंद होने के खिलाफ महिलाओं ने काउंसिल दफ्तर का घेराव कर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि शीघ्र समस्या का हल न किया तो वह कड़ा संघर्ष करेंगे।
सुरेश राठौर, सर्वजीत कौर, हरजीत कौर, मनीशा राठौर, जसवीर कौर, अनीता राठौर, कांता देवी, सविता राठौर, रानी देवी ने बताया कि उनकी कॉलोनी का कई दशकों से चला आ रहा कुदरती निकासी प्रबंध कॉलोनी के दो लोगों ने बंद कर दिया है। इससे दूषित पानी गलियों तथा उनके घरों में दाखिल हो रहा है। महिलाओं ने बताया कि समस्या को लेकर मोहल्ले वासी कई बार काउंसिल अधिकारियों को मिल चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या को हल नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि यहां फैली गंदगी के कारण बीमारी फैल सकती है, ऐसे में समस्या का तुरंत हल किया जाए। उन्होंने कहा कि काउंसिल अधिकारी मौका देख चुके हैं। अधिकारी बंद की गई निकासी को पुलिस की मदद से खोलने की बात करते हैं। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही। सविता राठौर ने बताया कि दूषित पानी उनके घर में दाखिल हो चुका है तथा दीवारों में दरारें पड़ गईं हैं।
क्या कहते हैं अधिकारी
नगर काउंसिल के एमई हरप्रीत सिंह यौरा ने कहा कि मामला उनके ध्यान में नहीं है। उन्होंने मामले को लटकाने के लगाए आरोपों को नकारते हुए कहा कि काउंसिल के एसओ द्वारा कार्रवाई की जानी है, लेकिन वे छुट्टी पर हैं। उन्होंने मामले संबंधी ईओ के साथ बातचीत करके समस्या का हल निकालने का भरोसा दिया।