फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   टेंशन खत्म, इंटरनेट पर एक क्लिक से मिलेगी हर किताब

टेंशन खत्म, इंटरनेट पर एक क्लिक से मिलेगी हर किताब

Thu, 27 Jun 2019 01:28 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
टेंशन खत्म, इंटरनेट पर एक क्लिक से मिलेगी हर किताब
मोहाली। स्टूडेंट्स को सिलेबस, एग्जाम शेड्यूल, फार्म्स के लिए अकसर परेशान होना पड़ता है। इससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित होती है। अब स्टूडेंट्स को इन परेशानियों को सामना नहीं करना पड़ेगा। अकसर नए सत्र की शुरुआत और एग्जाम से पहले होने वाली इन परेशानियों से स्टूडेंट्स इंटरनेट के जरिए निपट सकते हैं। प्राइवेट स्कूल पहले से ही इस दिशा में सशक्त हैं। अब पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने सरकारी व मान्यता प्राप्त स्कूलों के करीब 40 लाख स्टूडेंट्स को भी अपनी वेबसाइट के जरिए यह सुविधाएं उपलब्ध करवा दी हैं।
विज्ञापन


सिंगल विंडो सिस्टम का करें इस्तेमाल
पीएसईबी में प्रदेश भर से 7 हजार से ज्यादा लोग प्रतिदिन किसी न किसी काम से पहुंचते हैं। इनमें से अधिकतर स्टूडेंट्स व उनके परिजन होते हैं। इन लोगों को पहले एक से दूसरी ब्रांच में धक्के खाने पड़ते थे, लेकिन अब सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए इनका काम आसान हो गया है। अगर आप किसी भी काम के लिए बोर्ड पहुंचे हैं तो सिंगल विंडो सिस्टम का उपयोग कर परेशानी से बच सकते हैं। यह काम चाहे अकादमिक हो या फिर स्कूल से जुड़ा, सभी के लिए सिंगल विंडो सिस्टम मौजूद है। यहां हर काम के लिए समयसीमा निर्धारित है। एक ही विंडो पर अपना आवेदन देकर तय समय के भीतर उसका प्रतिउत्तर प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


बोर्ड की वेबसाइट बनी वरदान
पीएसईबी कंप्यूटर स्टडी को कंपलसरी करने के बाद अब इंटरनेट के जरिए अपने स्टूडेंट्स को ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है। स्टूडेंट्स एक क्लिक के जरिए अपनी हर परेशानी का हल कर सकते हैं। स्टूडेंट्स एग्जाम की डेटशीट को ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर परीक्षाओं से पहले स्कूल या बोर्ड के चक्कर काटने से बच सकते हैं। इसी तरह हर तरह के फार्म अब बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इनके लिए स्टूडेंट्स को बोर्ड मुख्यालय या जोनल ऑफिस जाने की जरूरत नहीं। इन्हें वेबसाइट से डाउनलोड कर भरा जा सकता है। कई फार्म ऑनलाइन भी भरे जा सकते हैं, जिनकी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। डुप्लीकेट सर्टिफिकेट अप्लाई करने के लिए भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। उसका सटेट्स भी वेबसाइट पर ही चेक कर सकते हैं। इसके अलावा जिन स्टूडेंट्स को अपने सिलेबस को लेकर दुविधा हो वो बोर्ड की वेबसाइट पर अपनी क्लास और सब्जेक्ट का लेटेस्ट सिलेबस देख सकते हैं। इतना ही नहीं बोर्ड की वेबसाइट पर पहली से 12वीं कक्षा तक के सभी सब्जेक्ट्स की ई बुक्स भी उपलब्ध हैं। बाजार में अगर स्टूडेंट को कोई किताब नहीं मिल पाती तो वह वेबसाइट से ई बुक्स डाउनलोड कर सकता है। इससे उसकी पढ़ाई में बाधा नहीं आएगी। जो स्टूडेंट्स स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई करना चाहते हैं और उन्हें इससे जुड़ी जानकारी नहीं मिल पा रही है, वह भी बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं और अप्लाई भी कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को परीक्षा में मदद के लिए कक्षा 3 से 12 तक के लिए मॉडल टेस्ट पेपर भी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। साथ ही ऑनलाइन वर्क बुक्स भी हैं, जिनसे स्टूडेंट्स को परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलती है। स्टूडेंट्स अकादमिक सत्र से जुड़ी हर तरह की जानकारी बोर्ड की वेबसाइट से हासिल कर सकते हैं। इससे अबउन्हें पढ़ाई छोड़ बोर्ड दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed