{"_id":"5d0fcdca8ebc3e10da447f82","slug":"1561316793812-mohali-news30","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक का ब्रेक फेल, ढाबे के बाहर खड़ी 12 गाड़ियों को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक का ब्रेक फेल, ढाबे के बाहर खड़ी 12 गाड़ियों को मारी टक्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। नेशनल हाईवे पर ट्रक के ब्रेक फेल होने पर चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक ने हाईवे किनारे ढाबे के बाहर खड़ी 12 गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद ट्रक फुटपाथ से टकराकर रुक गया और चालक फरार हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर करीब ढाई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
शनिवार देर रात को चंडीगढ़ से अंबाला की तरफ जा रहा एक लोडेड ट्रक जब सेठों के ढाबे के पास पहुंचा तो उसके ब्रेक फेल हो गए। ट्रक सड़क किनारे पार्क की गई 12 गाड़ियों को टक्कर मारते हुए फुटपाथ से जा टकराया। ट्रक की टक्कर से गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि हादसे में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ, लेकिन हाईवे पर ढाई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाकर यातायात को सुचारु किया।
ढाबों पर बेतरतीब खड़े वाहन बनते हैं हादसों का कारण
हाईवे के किनारे ढाबों पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहन अकसर यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए हादसों का कारण बनते हैं। इससे यातायात व्यवस्था भी बदहाल रहती है। इन वाहनों को हटाने के लिए न तो पुलिस दिखाई देती है और न ही हाईवे पेट्रोलिंग वाहन नजर आता है।