फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   मेडिकल कालेज एजेंडे में सबसे ऊपर, इसी साल शुरू होंगी कक्षाएं

मेडिकल कालेज एजेंडे में सबसे ऊपर, इसी साल शुरू होंगी कक्षाएं

Sat, 08 Jun 2019 01:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कालेज एजेंडे में सबसे ऊपर, इसी साल शुरू होंगी कक्षाएं
मोहाली। पंजाब के नवनियुक्त सेहत एवं परिवार भलाई मंत्री के रूप में शुक्रवार को बलबीर सिंह सिद्धू ने अपनी जिम्मेदारी संभाल ली। फेज-6 स्थित पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन में पहुंचकर उन्होंने अपना पद संभाला। उन्होंने कहा कि अब उनकी कोशिश सेहत से जुड़े क्षेत्र को दोबारा रास्ते पर लाना है। उन्होंने अपनी नई जिम्मेदारी के लिए सीएम कैप्टन अमरिदंर सिंह का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सेहत और शिक्षा का काम सरकार के लिए अहम है। वहीं, उन्होंने कहा कि उनका अपना नारा है सही समय पर सही इलाज मुहैया करवाया जाए। उन्होंने कहा कि मोहाली मेडिकल कालेज उनके एजेंडे में सबसे ऊपर है। इस साल पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन में कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। बंद पड़े अस्पतालों को खोला जाएगा। खाली पड़े पदों को तुरंत भरा जाएगा। इससे पहले अतिरिक्त मुख्य सचिव सेहत व परिवार भलाई सतीष चंद्रा ने मंत्री का स्वागत किया। साथ ही सेहत विभाग की तरफ से मुहैया करवाई जा रही सुविधाओं के बारे में बताया। इस मौके पर पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन के चेयरमैन अमरदीप सिंह चीमा व मंत्री के राजनीतिक सचिव हरकेश चंद शर्मा मच्छलीकलां भी हाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed