Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   CCTV cameras to be installed in Kharar at a cost of Rs 49.26 lakh

Mohali News: खरड़ में 49.26 लाख से लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Thu, 05 Nov 2026 02:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras to be installed in Kharar at a cost of Rs 49.26 lakh
नगर परिषद ने जारी किया टेंडर, शहर के संवेदनशील स्थानों पर रहेगी नजर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरड़। शहर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए नगर परिषद खरड़ ने सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना तैयार की है। इस परियोजना पर करीब 49.26 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर परिषद ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है। परियोजना के तहत शहर के विभिन्न इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी आपराधिक घटना के बाद जांच में पुलिस को मदद मिलेगी। शहर में बढ़ती आबादी, बाजारों में लोगों की आवाजाही और यातायात के दबाव को देखते हुए निगरानी व्यवस्था की जरूरत महसूस की जा रही थी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित ठेकेदार को काम सौंपा जाएगा। नगर परिषद की इस पहल से शहर में सार्वजनिक स्थानों की निगरानी बेहतर होने की उम्मीद है। अब देखना होगा कि परियोजना का काम कब शुरू होता है और शहरवासियों को इसका लाभ कब तक मिल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed