{"_id":"6aeb9cf5e69c14344b04bdef","slug":"farmers-submitted-a-memorandum-to-the-sdm-seeking-the-commencement-of-paddy-procurement-mohali-news-c-71-1-spkl1019-148648-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: धान की खरीद शुरू करवाने के लिए किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: धान की खरीद शुरू करवाने के लिए किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लांडरां/बनूड़। संयुक्त किसान मोर्चे में शामिल किसान संगठनों और क्षेत्र के किसानों ने धान की सरकारी खरीद दोबारा शुरू करवाने की मांग को लेकर एसडीएम बनूड़ रमनदीप कौर को मांगपत्र सौंपा। खरीद बंद होने से नाराज किसानों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि कल तक खरीद शुरू नहीं हुई तो 6 नवंबर से राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनिश्चितकालीन धरना देकर यातायात ठप किया जाएगा।
इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के जिला मोहाली अध्यक्ष किरपाल सिंह सियाऊ, डकौंदा के जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह जग्गी कराला और किसान नेता गुरविंदर सिंह रामपुर ने बताया कि राज्य सरकार ने 1 नवंबर से धान की सरकारी खरीद बंद कर दी है। जबकि पंजाब सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त धान की किस्म पंजाब नंबर-1 देर से पकने वाली है और अब तैयार हुई है।
किसान इसकी कटाई करके मंडियों में ला रहे हैं, लेकिन खरीद नहीं हो रही। किसान नेताओं के अनुसार बनूड़, माणकपुर और खेड़ा गज्जू की अनाज मंडियों में करीब 10 हजार क्विंटल से अधिक धान खरीद के इंतजार में पड़ा है। इस मौके पर लखविंदर सिंह सरपंच कराला, गुरविंदर सिंह सियाऊ, हरजीत सिंह गिल, मंगल सिंह, गुरमीत सिंह, मनजीत सिंह, छिंदा बनूड़ और गुरबचन सिंह प्रेमगढ़ सहित कई किसान मौजूद रहे। भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर, भारतीय किसान मजदूर यूनियन और लखोवाल किसान संगठन ने भी आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान किया।