फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए एसएसपी ने जारी की एडवाइजरी

एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए एसएसपी ने जारी की एडवाइजरी

Sun, 02 Jun 2019 12:59 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए एसएसपी ने जारी की एडवाइजरी
जीरकपुर। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा प्रबंधों को चाक चौबंद करने के लिए एसएसपी मोहाली हरचरन सिंह भुल्लर, एसपी सिटी-वन हरविंदर सिंह विर्क व एसपी सिटी-टू रमनदीप सिंह ने एयरपोर्ट पर कार्यरत सभी कर्मचारियों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन

एयरपोर्ट थानामुखी इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि उक्त एडवाजरी से एयरपोर्ट में कार्यरत सभी मालियों व सफाई कर्मचारियों को आदेशानुसार जागरूक किया गया है कि अगर एयरपोर्ट पर किसी को भी कोई संदिग्ध वस्तु दिखती है तो तुरंत पुलिस को अवगत कराएं। कर्मचारियों को उनके व्हीकल निर्धारित जगह पर ही पार्क करने के निर्देश दिए गए व उन्हें संदिग्ध वाहन के प्रति सचेत रहने के लिए भी कहा गया। उन्हें उनके आईडी कार्ड वर्दी से बाहर टांग कर रखने के लिए निर्देशित किया गया। उन्हें समझाया गया कि अगर उन्हें वर्दी पहने किसी व्यक्ति पर संदेह हो तो उसकी भी सूचना पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed