{"_id":"5cf2d222bdec22074618bf02","slug":"15594174245-mohali-news24","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम चुनाव अगले साल, एरिया बढ़ाने की उठने लगी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम चुनाव अगले साल, एरिया बढ़ाने की उठने लगी मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। अगले साल नगर निगम के चुनाव होने हैं। इसी कड़ी में नगर निगम का एरिया बढ़ाने की मांग उठने लगी है। कांग्रेस पार्षद कुलजीत सिंह बेदी ने स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, विधायक एवं कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू व नगर निगम के मेयर कुलवंत सिंह को पत्र लिख शहर के नए सेक्टरों और मोहाली के साथ लगते गांवों को नगर निगम में शामिल करने की मांग की है।
बेदी ने पत्र में कहा है कि गांव बलौंगी, बल्लोमाजरा, लखनौर, टीडीआई सेक्टर-82, 88-89, 90-91, एयरोसिटी को नगर निगम में शामिल किया जाए, ताकि इन इलाकों का विकास नगर निगम द्वारा करवाया जा सके। साथ ही इन क्षेत्रों को नगर निगम में बनती नुमाइंदगी हासिल हो सके। बेदी ने पत्र में लिखा है कि इन एरिया को नगर निगम में शामिल होने से वित्तीय लाभ होगा। उन्होंने कहा कि मोहाली नगर निगम का गठन हुए दस साल हो गए हैं, लेकिन इसकी सीमा में बढ़ोतरी नहीं की गई। पहले की तुलना में अब इन एरिया में आबादी काफी बढ़ गई है। यह सारा एरिया शहर के साथ लगा हुआ है। ऐसे में शहर का हर व्यक्ति काम के लिए शहर पर निर्भर है।
ऐसा होने से लोगों को यह फायदा होगा
बेदी ने पत्र में कहा कि सारे सेक्टरों में बढ़ती आबादी के चलते इनका नगर निगम में शामिल होना जरूरी है। गांव बलौंगी, बल्लोमाजरा व लखनौर के बारे में कहा कि गत कुछ समय से गांव में बहुमंजिला इमारतें बनाकर उनमें कोचिंग सेंटर व पीजी बनने का काम जोर पकड़ गया है। इससे लोगों के जीवन पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
पुडा गांवों को बना चुका है सेक्टर
बलौंगी निवासी समाज सेवी बलबीर चंद प्रेमी ने कहा कि वह पहले भी निकाय विभाग को बलौंगी को मोहाली नगर निगम में शामिल करने के लिए पत्र लिख चुके हैं। इसके पीछे मुख्य कारण यह है कि एक तो इलाके का पिन कोड बदल गया है, जोकि 160055 हो गया है। जबकि पुडा ने बलौंगी को सेक्टर-119 घोषित कर रखा है। अगर यह नगर निगम में आ जाता है तो इस गांव का विकास अच्छी तरह हो सकता है। गांव की शामलात जमीन पड़ी है उसके ऊपर गांव वालों को पार्क से अन्य सुविधाएं मिल पाएंगी।
चप्पड़चिड़ी का अपना एतिहासिक महत्व
चप्पड़चिड़ी गांव का अपना एतिहासिक महत्व है। वहां पर काफी संख्या में सैलानी आते हैं। नगर निगम में आने से उस इलाके का बेहतर तरीके से रखरखाब हो पाएगा और लोगों को काफी फायदा होगा।