{"_id":"5cf2d21cbdec22076c4ee476","slug":"15594174172-mohali-news15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंघपुरा में विदेशी पौधे टाइफा उगाकर पानी किया जा रहा साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंघपुरा में विदेशी पौधे टाइफा उगाकर पानी किया जा रहा साफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुराली। गांव सिंघपुरा में विदेशी पौधे टाइफा उगाकर पानी को साफ किया जा रहा है। गांव में जलघर को चलाने वाली कमेटी ने दावा किया है कि ऐसा करने वाला सिंघपुरा देश का पहला गांव है। शनिवार को सिंघपुरा के जलघर तथा सफलतापूर्वक चल रहे सीवरेज सिस्टम के प्रबंध को देखने के लिए जल सप्लाई और सैनिटेशन विभाग के अधिकारियों की टीम ने गांव का दौरा किया। टीम ने गांव के जलघर, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, निकासी और अन्य प्रबंध देखे व गांव वासियों के साथ बातचीत की।
जल सप्लाई और सैनिटेशन विभाग के एक्सईएन एपी गर्ग, दरबार सिंह, एडीओ हनी गुप्ता और अन्य अधिकारियों की प्रतिनिधिता वाली टीम गांव में पहुंची। टीम ने सबसे पहले जलघर स्थापित करने में गांव वासियों द्वारा डाले गए योगदान व जलघर को सफलता के साथ चलाने संबंधी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सीवरेज के प्रबंध और पानी की बचत के लिए किए प्रबंध भी देखे।
गांव की जल सप्लाई और सैनिटेशन कमेटी के चेयरमैन और सरपंच साधू सिंह सहित अन्य सदस्यों ने अधिकारियों की टीम को पीने वाले पानी के प्रबंधों व सीवरेज के प्रोजेक्टों संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीवरेज के दूषित पानी को टाइफा नामक विदेशी पौधे उगाकर शुद्ध करने वाला भी सिंघपुरा देश का पहला गांव है। इस मौके एपी गर्ग और दरबार सिंह ने सरकार और विश्व बैंक की भागीदारी से शुरू किए जलघर और सीवरेज के प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक चलाने के लिए गांव की वाटर सप्लाई और सैनिटेशन कमेटी और पंचायत की प्रशंसा की। इस मौके पर गुरनाम सिंह, जेई हरजीत सिंह और तलविंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।