फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   गांव रतनगढ़ सिंबल व कनौड़ा बने तंबाकू मुक्त

गांव रतनगढ़ सिंबल व कनौड़ा बने तंबाकू मुक्त

Sat, 01 Jun 2019 01:55 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
गांव रतनगढ़ सिंबल व कनौड़ा बने तंबाकू मुक्त
मोहाली। वीआईपी जिला मोहाली के दो गांव रतनगढ़ सिंबल व कनौड़ा को तंबाकू मुक्त घोषित किया गया है। यह सारी कार्रवाई प्राइमरी हेल्थ सेंटर बूथगढ़ के सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. दलेर सिंह मुल्तानी की अगुवाई में हुई। इस दौरान गांवों की पंचायतों ने प्रस्ताव पास कर दिया है कि न तो गांव में बीड़ी, सिगरेट कोई बेचता है और न ही कोई इन चीजों का सेवन करता है।
विज्ञापन

डॉ. मुल्तानी ने कहा कि पहले भी छह गांवों को तंबाकू मुक्त घोषित किया जा चुका है। इन गांवों में रूपनगर कलां, रूपनगर खुर्द, बरसालपुर टपरिया, ठस्का, रतवाड़ा साहिब व सिआमीपुर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि तंबाकू बेचने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। गत साल 115 चालान काटे गए। डॉ. मुल्तानी ने बताया कि बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू से मुंह, छाती, पेट आदि के कैंसर का खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से कैंसर के मरीजों को डेढ़ लाख रुपये की सहायता दी जाती है। इसके अलावा सेहत विभाग की तरफ से कई जागरूकता कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। इस मौके पर गांव रतनगढ़ सिंबल की सरपंच परमिंदर कौर, दलजीत सिंह, गुरजीत सिंह पंच, बलविंदर सिंह, मनदीप सिंह, अमरजीत सिंह, निर्मल सिंह पूर्व सरपंच, गुरमेल सिंह, चलविंदर सिंह, चरनप्रीत सिंह, कनौड़ा के सरपंच सुखदीप सिंह, मनी सिंह, जगदीश सिंह, गुरिंदर सिंह, ओमकार सिंह, अमरजीत सिंह समेत कई लोग हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed