{"_id":"5cf18dbebdec22071e6d7091","slug":"155933438020-mohali-news93","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनचो से मौली बैदवान में नहीं मचेगी तबाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनचो से मौली बैदवान में नहीं मचेगी तबाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। एन-चो के किनारे पर बसे गांव मौली बैदवान में इस बार बरसातों में पानी से नुकसान नहीं पहुंचेगा। वहीं, लोगों के घरों तक भी पानी नहीं पहुंच पाएगा। विधायक एवं कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के प्रयास से उक्त एन-चो के किनारों को पक्का करने का काम शुरू हो गया है। इस काम पर करीब 16 लाख रुपये की लागत आएगी। शुक्रवार को मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू गांव पहुंचे और काम का जायजा लिया।
मीडिया से बातचीत में मंत्री सिद्धू ने कहा कि एन-चो में बारिश का ज्यादा पानी आने के कारण इससे उक्त गांव के लोगों के घरों को नुकसान पहुंच रहा था। यहां तक कि गत बरसात के मौसम में जमीन व गली भी धंस गई थी और कुछ लोगों के घर तक गिर गए थे। उन्होंने बताया कि लोगों को इस समस्या से निकालने के लिए उन्होंने चुनावी आचार संहिता लगने से पहले 16 लाख रुपये की ग्रांट दी थी, जिससे एन-चो के किनारों को पत्थर लगाकर पक्का किया गया है। उन्होंने कहा कि एन-चो का रहता काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इस मौके पर राजनीतिक सचिव हरकेश चंद शर्मा मच्छलीकलां, कार्यकारी इंजीनियर ड्रेनेज विभाग किरनदीप, एसडीओ ड्रेनेज विभाग भूपिंदर सिंह, भगत सिंह नामधारी, बालकृष्ण सरपंच, कमलजीत सिंह पंच, राजिंदर सिंह राजा पंच, इंद्रजीत शर्मा पंच, भरपूर सिंह पंच, गुरबाज सिंह पंच, जसवंत सिंह पंच, हमीर संह पंच, हरजस सिंह बैदवान व सरबजीत सिंह समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।