फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पंजाब पुलिस के बेड़े में 100 बाइक शामिल

पंजाब पुलिस के बेड़े में 100 बाइक शामिल

Sat, 01 Jun 2019 01:55 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
पंजाब पुलिस के बेड़े में 100 बाइक शामिल
मोहाली। अब मुश्किल समय में लोगों की सहायता के लिए पुलिस तुरंत हाजिर हो जाएगी। इतना ही नहीं भीड़ वाले इलाकों में भी पुलिस की टीमें शीघ्र पहुंच जाएंगी। यह संभव हुआ है पुलिस को पेट्रोलिंग के लिए 100 नई बाइक मिलने से। शुक्रवार को एडीजीपी ट्रैफिक पंजाब एसएएस चौहान ने सेक्टर-78 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स से बाइकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बाइक पूरे पंजाब के जिलों में बांटी जाएंगी। सभी बाइक होंडा कंपनी की तरफ से मुहैया करवाई गई हैं। एसएस चौहान ने बताया कि यह सारी प्रक्रिया तंदरुस्त पंजाब मुहिम के तहत की जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में रोजाना 10 से 12 मौतें सड़क हादसों में हो रही हैं। ऐसे में इन जानों को बचाने की जरूरत है। सड़क हादसों को रोकने के लिए नए सिरे से एक्सिडेंट प्रोन एरिया की शिनाख्त की जाएगी। प्रोग्राम में आईजीपी ट्रैफिक पंजाब एसके सिंह, एसपी हेडक्वार्टर गुरसेवक सिंह, एसपी डी वरुण शर्मा, एसपी सिटी हरविंदर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन


मोहाली के लिए खरीदे जाएंगे दो ड्रोन
एडीजीपी ने बताया कि सड़क हादसों पर नकेल कसने के लिए अब हादसों वाली जगह की शिनाख्त करने का फैसला लिया गया है। इसके बाद हादसों के पीछे की वजह का पता लगाया जाएगा, जिन्हें दूर कर हादसों को कम किया जाएगा। शहर के लिए दो ड्रोन भी खरीदे जाएंगे। इसके लिए एक प्राइवेट कंपनी के साथ समझौता हो चुका है। इसके द्वारा भी पुलिस स्थिति पर नजर रखेगी।
विज्ञापन


बाइकों पर यह सुविधा मिलेगी
एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर ने बताया कि होंडा कंपनी की तरफ से दी गई बाइकों में से पांच मोहाली बाइक जिले को मिलेंगी। होंडा मोटरसाइकिल व स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हरभजन सिंह ने बताया कि इन मोटरसाइकिलों पर पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम, फ्लैश लाइट व साइरन के अलावा ऐसे उपकरण लगाए गए हैं, जिनकी पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed