{"_id":"5cf038acbdec22073b653b65","slug":"155924706713-mohali-news58","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में एक जून से गरमाएगा प्रॉपर्टी का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में एक जून से गरमाएगा प्रॉपर्टी का कारोबार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। एक जून से पंजाब में प्रॉपर्टी कारोबार एक बार फिर गरमा जाएगा। पंजाब अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (पुडा) व उसकी अन्य सभी अथॉरिटी ने प्रॉपर्टी की ई-नीलामी का फैसला लिया है। इस दौरान लोग घर, शोरूम, पेट्रोल पंप साइट से लेकर पांच सितारा होटल तक पर करोड़ों के दांव लगा सकेंगे।
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के चलते पंजाब में प्रॉपर्टी की ई-नीलामी नहीं हो पाई थी। अब करीब दो माह बाद पुडा ने प्रॉपर्टी की ई-नीलामी का फैसला लिया है। यह नीलामी 10 दिन तक चलेगी। लोग 10 जून 2019 तक अपनी बोली लगा पाएंगे। बोली में किसी भी राज्य का व्यक्ति हिस्सा ले सकता है।
लुधियाना व जालंधर में होटल साइट्स होंगी नीलाम
पुडा अधिकारियों के मुताबिक औद्योगिक, व्यापारिक व रिहायशी प्रॉपर्टी नीलामी के लिए मौजूद रहेगी। वहीं, मोहाली, लुधियाना, अमृतसर व बठिंडा में बड़ी चंक साइटों के लिए बोली लगेगी। बटाला में स्कूल साइट व लुधियाना व जालंधर में होटल साइटों को नीलामी के लिए रखा गया है।
विज्ञापन
केवल विकसित एरिया की साइटों को चुना
ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने अपने अधीन आने वाले एरिया में होटल, स्कूल, पेट्रोल पंप साइटों को नीलामी में शामिल किया है। इसके अलावा व्यापारिक साइट्स जैसे- एससीओ, बूथ, दुकानों व रिहायशी प्लाटों को नीलामी में रखा है। गमाडा ने दावा किया कि सारी संपत्ति जो नीलामी में शामिल की गई है, वह पहले से विकसित सेक्टरों और शहरों में है जोकि जनता के लिए फायदेमंद होगी।
आईटी सिटी में तीन होटल साइट
आईटी सिटी स्थित तीन होटल साइट (दो एकड़, चार एकड़ व एक एकड़) व औद्योगिक प्लाट 0.5 एकड़ से 5 एकड़ तक व इको सिटी-1 स्थित 5 एकड़ स्कूल साइट भी नीलामी के लिए उपलब्ध रहेगी।
मुल्लांपुर में ग्रुप हाउसिंग व पेट्रोल पंप साइट
गमाडा का ध्यान मुल्लांपुर की तरफ भी गया है। गमाडा ने मेडिसिटी में 5.66 एकड़ की एक ग्रुप हाउसिंग साइट व 1.08 एकड़ का पेट्रोल पंप की साइट को नीलामी के लिए रखा है।
यहां निकाली व्यापारिक प्रॉपर्टी
व्यापारिक प्रॉपर्टी जैसे कि एससीओ, एससीएफ, एससीएस, दो मंजिला दुकानें, बूथ, बिल्ट अप बूथ व रिहायशी प्लाटों को भी ई-नीलामी में रखा गया है। यह सारी प्रॉपर्टी मोहाली, लुधियाना, पटियाला, नाभा, जालंधर, अमृतसर, मुकेरियां, फगवाड़ा, गुरदासपुर, बटाला, मलोट, अबोहर, मानसा व फरीदकोट में स्थित है।
इच्छुक लोग पोर्टल में जाकर करें रजिस्टर
संपत्ति की ई-नीलामी में हिस्सा लेने के इच्छुक लोगों को अपने आपको विभाग के ई-नीलामी पोर्टल में जाकर रजिस्टर करना पड़ेगा। बोलीकारों को बयाना राशि का भुगतान करने के लिए आरटीजीएस, एनईएफटी, क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड का विकल्प मौजूद रहेगा।