फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   कुराली नगर काउंसिल ने सीवरेज प्रोजेक्ट को टेकओवर करने से किया मना

कुराली नगर काउंसिल ने सीवरेज प्रोजेक्ट को टेकओवर करने से किया मना

Fri, 31 May 2019 01:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
कुराली नगर काउंसिल ने सीवरेज प्रोजेक्ट को टेकओवर करने से किया मना
कुराली। शहर में करोड़ों रुपये की लागत से डाली गई सीवरेज पाइपलाइन शहर वासियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। गमाडा इस प्रोजेक्ट को अपने सिर से उतारकर नगर काउंसिल को सौंपने के लिए हाथ पैर मार रही है, लेकिन काउंसिल ने इस प्रोजेक्ट को लेने से साफ इंकार कर दिया है।
विज्ञापन

काउंसिल दफ्तर में हुई मीटिंग में सीवरेज प्रोजेक्ट को लेकर वीरवार को पंजाब सीवरेज बोर्ड के एसई एसएस ढीडसा, एक्सईएन राहुल कौशल, गमाडा के एसई दविंद्र सिंह, एक्सईएन वरुण गर्ग, नगर काउंसिल के कार्यसाधक अफसर गुरदीप सिंह सहित काउंसिल प्रधान कृष्णा देवी धीमान व पार्षदों ने भाग लिया। गमाडा अधिकारी सीवरेज प्रोजेक्ट का काम पूरा होने का दावा करते हुए काउंसिल को यह प्रोजेक्ट लेने के लिए दबाव डालने लगे। इसी दौरान प्रधान और पार्षदों ने प्रोजेक्ट में आ रही कमियों को उठाते हुए इसे टेकओवर करने से मना कर दिया। पार्षद बहादुर सिंह ओके ने कहा कि गमाडा ने चंडीगढ रोड राष्ट्रीय मार्ग पर सीवरेज की पाइपलाइन डालते के लिए शहर का निकासी नाला तोड़ दिया। उसकी जगह पर डाली गई पाइपलाइन का लेवल और आकार सही न होने कारण चंडीगढ़ रोड का निकासी प्रबंध ठप होने से शहर वासियों के लिए भारी समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

बहादुर सिंह ने कहा कि मामला गमाडा के समक्ष उठाने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। पार्षद भानू प्रताप, बलविन्द्र सिंह पडियाला, शिव वर्मा और विनीत कालिया ने प्रोजैक्ट की कमियों के बारे में जानकारी दी। काउंसिल ने इस हालात में प्रोजेक्ट टेकओवर करने से इंकार करते हुए कमियों संबंधी जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गमाडा की कोई जिम्मेदारी नहीं
गमाडा के एसई दविंद्र सिंह ने कहा कि इसमें गमाडा की कोई जिम्मेदारी नहीं है। उन्होंने जितना पैसा इसमें लगाना था, उतना पैसा लगाया गया है। इसमें कोई हेराफेरी नहीं हुई। उन्होंने ठप पड़ी सीवरेज को साफ करके चालू हालत में लाने से इंकार करते हुए कहा कि उनके पास ऐसा कोई प्रबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed